ब्राजील के महान फुटबॉलर पेले की लव स्टोरी। Love story of the Brazilian footballer Pele
Love story of the Brazilian footballer Pele…
मशहूर ब्राजीलियन फुटबॉलर पेले अब हमारे बीच नहीं रहे है। पेले को फुटबॉल की दुनिया में लोगों से काफी प्यार मिला हैं। सिर्फ खेल में ही नहीं बल्कि उनकी पर्सनल जिंदगी भी काफी रोमांटिक रही है। पेले ने अपने पूरे जीवनकाल में कुल तीन बार शादियां की, जिनसे उनके 7 बच्चे हैं। पेले का निधन आज 82 की उम्र में हुआ हैं।

इससे कुछ वर्ष पूर्व ही उन्होंने 75 साल की उम्र में तीसरी शादी जापानी मूल की ‘मार्सिया सिबेले ओकी’ नाम की एक लड़की से की थी। चौंकाने वाली बात यह हैं कि पेले के मुकाबले में लड़की की उम्र 32 साल कम थी। वह पेशे से एक बिज़नेस वीमेन है। पेले और मार्सिया की पहली मुलाक़ात 80 के दशक में न्यूयार्क की एक पार्टी में हुई थी। दोनों के बीच लगभग 6 साल तक रोमांच चला था, जिसके बाद दोनों ने शादी की।
पेले का पहला रोमांस और तलाक
महान फुटबॉलर पेले के जीवन में बहुत सी लड़कियां आईं। लेकिन उनकी पहली प्रेम कहानी 14 साल की उम्र में शुरु हुई। पेले को पहला प्यार ‘रोजमेरी कोल्बी’ नाक की लड़की से हुआ, जो उस वक्त महज 11 साल की थी। कुछ समय बाद पेले ने 16 साल की उम्र में ब्राजील की नेशनल टीम में जगह बना ली थी। धीरे-धीरे उनकी शोहरत बढ़ने लगी थी। पैस अंधाधुन बरस रहा था। पेले के ऊपर शोहरत का खुमार चढ़ने लगा था। दोनों का प्यार पंख लगा उड़ने लगा था। नौ साल के लंबे रोमांस के बाद पेले और रोजमेरी कोल्बी ने 1967 में शादी कर ली। शोहरत के पर्वत पर पेले के शादी के बाद अफेयर्स के चर्चे आने लगे।

इस शादी से पेले को दो बेटियां और एक बेटा हुआ। इसी बीच एक बार पेले को उनकी बीबी ‘रोजमेरी कोल्बी’ ने घर की नौकरानी सांद्रा के साथ रंगे हाथों आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया था। बाद में इसी नौकरानी की बेटी को पेले ने डीएनए और अदालती आदेश के बाद बेटी माना। लेकिन इस घटना के बाद पेले का वैवाहिक जीवन अशांत चल रहा था। इसी बीच शादी के 11 साल आठ महीने के बाद 1978 में दोनों ने आपसी सहमति से तलाक ले लिया।

पेले की दूसरी शादी भी नहीं चली

पहली पत्नी से तलाक के बाद पेले ने 53 साल की उम्र में 1994 में दूसरी शादी की। उनकी दुल्हन ब्राजील की जानी मानी गायिका ‘असीरिया लेमोस’ 34 साल की थी। दोनों की शादी काफी धूमधाम से हुई, लेकिन ये शादी भी कुछ ही सालों में खत्म हो गई।
Comments
Post a Comment