Happy Birthday Saurabh Tiwary-जन्मदिन की बधाई हो सौरभ तिवारी। 30 दिसंबर
Happy Birthday Saurabh Tiwary-30 December
बाएं हाथ के भारतीय बल्लेबाज सौरभ तिवारी (Saurabh Tiwary) का आज जन्मदिन हैं। वह जीवन के अपने 33 वर्ष पूरे कर 34वें वर्ष में प्रवेश कर रहे हैं। भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेल चुके सौरभ तिवारी लंबे समय तक इंडियन प्रीमियर लीग का भी हिस्सा रहे। वह मध्यक्रम में बल्लेबाजी करने के दौरान गेंद को जबरदस्त हिट करने की क्षमता रखते है। सौरभ तिवारी मलेशिया में हुए 2008 अंडर-19 विश्व कप विजेता भारतीय टीम के मुख्य सदस्य रहे हैं।
30 दिसंबर 1989 को झारखंड के रामगढ़ में जन्मे सौरभ तिवारी (Saurabh Tiwary) आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेल चुके हैं। अंडर-19 विश्वकप में अच्छाई प्रदर्शन की वजह से उन्हें आईपीएल में मौका मिला था। जहां उन्होने कई बार अपनी बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित किया। इसी बीच उन्हें भारत के लिए वनडे में इंटरनेशनल डेब्यू करने का भी मौका मिला। लेकिन अधिक लंबे समय तक वह इंडियन टीम के लिए अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में बने नहीं रह सके।
सौरभ तिवारी को भारत के लिए महज 3 वनडे मुकाबले खलने को मिले। जिसमें उनका प्रदर्शन अधिक प्रभावी नहीं था। लेकिन बुरा भी नहीं था। शुरुआती समय के महेंद्र सिंह धोनी जैसे लंबे बाल रखने के शौक़ीन रहे सौरभ तिवारी की प्रतिभा को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निखारने के अधिक असवर नहीं दिए गये और उन्हें फिर कभी टीम में वापस नहीं बुलाया गया। उनकी बदकिस्मती का आलम यह हैं कि अब तो वह आईपीएल में भी किसी टीम के साथ नहीं हैं।

सौरभ तिवारी का इंटरनेशनल करियर
(Saurabh Tiwary International Career)
भारत के लिए सौरभ तिवारी ने 20 अक्टूबर 2010 को वनडे डेब्यू किया। वही, 10 दिसंबर 2010 को न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना आखिरी वनडे खेला। इस दौरान उन्होंने महज तेन वनडे मैच खेले। जिसमें उनके नाम तीन मैचों की 2 पारियों में 87.5 की स्ट्राइक रेट से 49 रन दर्ज हुए। इस दौरान उनके बल्ले से 5 चौके और 1 छक्का निकला। उनका वनडे में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नाबाद 37 रन रहा।

सौरभ तिवारी का आईपीएल करियर
(Saurabh Tiwary IPL Career)
झारखंड के लिए घरेलु क्रिकेट खेलने वाले सौरभ तिवारी आईपीएल में मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, दिल्ली डेयरडेविल्स और राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स के खेले। इस दौरान उनके बल्ले से 93 मैचों की 74 पारियों में 28.7 की औसत और 120.1 की स्ट्राइक रेट से 1494 रन जोड़े। इन रनों के लिए उन्होंने कुल 1244 गेंदों का सामना किया। इन रनों में 111 चौके और 50 छक्कों का अहम योगदान रहा। सौरभ तिवारी साल 2008 से लेकर 2021 तक आईपीएल का हिस्सा बने रहे। इस दौरान उन्होंने 8 शानदार अर्धशतक लगाए। लेकिन शतकिया पारी खेलने में वह सफल नहीं हो सके।
Comments
Post a Comment