ऋषभ पंत की जगह पर कौन होगा Delhi Capitals का कप्तान, ये पांच प्लेयर है बड़े दावेदार

आईपीएल का 16वां सीजन शरू होने में कुछ ही महीने बाकी रह गए हैं। इसी बीच टूर्नामेंट की टीम दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की मुसीबतें बढ़ गई हैं। दरअसल, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत सड़क दुर्घटना में बुरी तरह जख्मी हो गए हैं। उनकी हालत बेहद गंभीर है और उन्हें सिर, पैर और पीठ में चोटें आई हैं। डॉक्टर्स और बीसीसीआई का कहना है कि पंत के दाहिने घुटने में लिगामेंट फट गया है और साथ ही दाहिनी कलाई, टखने, पैर के अंगूठे में गंभीर चोटें हैं। इन सब वजह से पंत तकरीबन 6 महीने तक क्रिकेट से दूर रहेंगे। ऐसे में 20 मार्च से शुरू होने वाले आईपीएल सीजन के लिए भी पंत का खेलना मुश्किल हैं। यदि ऋषभ पंत आईपीएल में नहीं खेल पाते है तो उनकी जगह पर दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी करने के दावेदारों में 5 नाम सामने आ रहे हैं। जोकि नीचे दिए है…

Rishabh Pant
Rishabh Pant

डेविड वॉर्नर
(David Warner)

David Warner
David Warner

ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज डेविड वॉर्नर के पास कप्तानी का अनुभव हैं। वह आईपीएल 2016 में सनराइजर्स हैदराबाद का नेतृत्व कर चुके है। उनके नेतृत्व ने टीम ने खिताब भी जीता था। हालांकि, वह क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के लिए कप्तानी करने से बैन हैं। लेकिन IPL में दिल्ली कैपिटल्स के लिए वह कप्तानी कर सकते है।

पृथ्वी शॉ
(Prithvi Shaw)

prithvi shaw
prithvi shaw

भारत को अंडर-19 विश्वकप का खिताब दिलवा चुके पृथ्वी शॉ आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी करने के बड़े दावेदार है। आईपीएल में ना सही लेकिन पृथ्वी ने घरेलू क्रिकेट में मुंबई टीम का नेतृत्व बखूबी किया है। इसके अलावा विजय हजारे और रणजी ट्रॉफी में भी वह कप्तानी कर चुके है।

मिचेल मार्श
(Mitchell Marsh)

Mitchell Marsh
Mitchell Marsh

ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मिचेल मार्श भी आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान बनने की दौड़ में शामिल हैं। उनके पास ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम की कप्तानी करने का अनुभव हैं। उनकी कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया की अंडर-19 टीम ने खिताब भी जीता था। वह घरेलु क्रिकेट में भी टीम नेतृत्व कर चुके है।

मनीष पांडे
(Manish Pandey)

Manish Pandey
Manish Pandey

भारत के लिए इंटरनेशनल खेल चुके मनीष पांडे के पास आईपीएल के सभी 15 सीजन तक खेलने का लंबा अनुभव हैं। उनके पास घरेलू क्रिकेट में कर्नाटक की कप्तानी करने के साथ-साथ खिताब दिलाने की भी उपलब्धि दर्ज है। उन्हें हाल ही में संपन्न हुए ऑक्शन में दिल्ली ने 2.4 करोड़ रुपये में खरीदा था।

यश ढुल
(Yash Dhul)
Yash Dhul
Yash Dhul

भारत के 2022 अंडर-19 विश्व कप विजेता यश ढुल भी दिल्ली कैपिटल्स के लिए कप्तानी का अच्छा विकल्प हो सकते है। हाल ही में उन्हें दिल्ली की रणजी टीम का भी कप्तान बनाया गया हैं। लेकिन इसकी संभावना कम लगती है कि उन्हें आईपीएल में कप्तानी मिलेगी क्योंकि वह अभी तक डेब्यू भी नहीं किये है।

यह भी पढ़े:  संजू सैमसन पर कुमार संगकारा को हैं यकीन, कहा-उम्मीद हैं भारत उन्हें लगातार मौके देगा

Comments

Popular posts from this blog

UP Police Bharti Exam Dates: यूपी पुलिस में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की नई डेट रिलीज, पढ़े पूरी डिटेल्स

बिना परीक्षा 4000 से ज्यादा पदों पर रेलवे में निकली भर्तियां, अंतिम तारीख से पहले करें आवेदन

IPL 2024 के Rajasthan Royals मैच टिकट करें ऑनलाइन बुक, इन 6 स्टेप्स को करें फॉलो