Cricketers Died in Road Accident: बच गए ऋषभ पंत, लेकिन ये 5 क्रिकेटर्स सड़क हादसे में नहीं बच सके
Cricketers Died in Road Accident…
भारत के स्टार क्रिकेटर ऋषभ पंत के लिए साल 2022 बेहद खराब रहा हैं। साल के अंत में उन्हें भारत के वनडे और टी-20 स्क्वाड से बाहर किया गया। साथ ही शुक्रवार (29 दिसंबर) को सड़क हादसे में उनकी जान बाल-बाल बच गई। उनका फिलहाल इलाज चल रहा है। ऋषभ पंत इस मामले में काफी लकी रहे हैं। लेकिन यदि पंत आग से धधकती हुई कार से बाहर नहीं निकल पाते तो उनके साथ बड़ी अनहोनी होना तय थी। इसलिए हम कह रहे है वह लकी हैं। इस लेख में हम विश्व के कुछ चुनिंदा क्रिकेटर्स के बारे में आपको बता रहे है, जिनकी मौत सड़क हादसे की वजह से हुई हैं। चलिए लेख में आगे पढ़ते हैं…

रुनाको मॉर्टन
(Runako Morton)
वेस्टइंडीज के लिए तीनों फॉर्मेट में कुल मिलाकर 78 मुकाबले खेलने वाले दाएं हाथ के बल्लेबाज ‘रुनाको मॉर्टन’ की मौत सड़क हादसे में हुई थी। उनकी मौत 33 वर्ष की उम्र में हुई थी। त्रिनिदाद के चेस गांव में उनकी कार सोलोमन होचॉय राजमार्ग पर एक पोल से टकरा गई थी, जिससे उनकी मौत हो गई थी।

एंड्रयू साइमंड्स
(Andrew Symonds)
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ऑलराउंडर एंड्रयू साइमंड्स 46 साल की उम्र में सड़क हादसे का शिकार हुए थे। टाउन्सविले में एक कार दुर्घटना की वजह से वह दुनिया से अलविदा कह गए। उन्होने ऑस्ट्रेलिया के लिए करीब 217 इंटरनेशनल मुकाबले खेले। वह आईपीएल में 39 टी-20 मुकाबले भी खेले।

बेन हॉलिओक
(Ben Hollioake)
23 मार्च 2022 को इंग्लैंड के क्रिकेटर बेन हॉलिओक ने दुनिया को अलविदा कह दिया था। उनकी कार ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में सड़क से फिसल गई और एक दीवार से टकरा गई थी। इस हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी। साथ में बैठी उनकी गर्लफ्रेंड को गंभीर छोटे आई थी, जो कई दिन कोमा में रही।

मंजुरल इस्लाम राणा
(Manjural Islam Rana)
बांग्लादेशी क्रिकेटर मंजुरल इस्लाम राणा की मौत 16 मार्च 2007 को एक सड़क दुर्घटना में हुई। उनकी मोटरसाइकिल एक मिनी बस से टकरा गई थी। जिसके बाद उनका संतुलन बिगड़ गया और वह बाइक के साथ सड़क किनारे लगे एक बिजली खंबे से टकरा गए। जिसके बाद उनकी मौत हो गई।

एज्रा मोस्ले
(Ezra Moseley)
वेस्टइंडीज के पूर्व तेज गेंदबाज एज्रा मोस्ले का निधन 63 वर्ष की आयु में हुआ था। वह बारबाडोस में एक सड़क दुर्घटना का शिकार हुए थे। उन्होंने 1990 से 1991 तक इंडीज के लिए दो टेस्ट और 9 वनडे अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले। मोसले की 6 फरवरी, 2021 को बारबाडोस में सड़क दुर्घटना में मौत हुई।
Comments
Post a Comment