ब्राजील के महान फुटबॉलर पेले का करियर। Career of the Brazilian footballer Pele

Career of the Brazilian footballer Pele..

20वीं सदी के महान फुटबॉल प्लेयर पेले का निधन से खेल जगत में शोक की लहर दौड़ पड़ी हैं। पेले के नाम एक खिलाड़ी के रूप में रिकॉर्ड तीन बार विश्व कप जीतने की उपलब्धि दर्ज हैं। बेहद कम उम्र में अपने फुटबॉल करियर की शुरुआत करने वाले पेले ने नाम कई अभूतपूर्व उपलब्धियां दर्ज हैं। उन्होंने 16 की उम्र में ही फुटबॉल खेलना शुरू कर दिया था। इस उम्र में उन्हें ब्राजील की नेशनल टीम में चयनित कर लिया गया था।

पेले ने 15 साल की उम्र में सांतोस की तरफ से फुटबॉल खेलना शुरू किया था। वही 16 साल की उम्र में ब्राजील की नेशनल टीम में जगह बना ली थी। उनके नाम कुछ अनोखे रिकॉर्ड दर्ज हैं। जिनमे से एक हैं ‘3 फीफा विश्व कप जीतने की उपलब्धि’। पेले अपने पूरे इंटरनेशनल करियर में कुल 1279 गोल दागने में सफल रहे हैं। इसके अलावा पेले ने 6 ब्राजीलियाई लीग खिताब और दो बार कोपा लिबर्टाडोरेस खिताब अपने नाम किये थे।

Brazilian footballer Pele

फुटबॉल जगत का बेताज बादशाह

विश्व फुटबॉल के दिग्गज पेले ने अपने करियर के 1366 मैचों में कुल 1281 गोल दागे। उनका गोल औसत 0.94 प्रति मैच था। यह औसत आज भी फुटबॉल की दुनिया में सबसे बेहतरीन माना जाता है। तीन बार विश्वकप जीतने वाले वह दुनिया के एकमात्र फुटबॉल खिलाडी हैं.जो अब हमारे बीच नहीं हैं।

पेले का असली नाम

पेले का असली नाम एडसन अरांतेस डो नैसिमेंटो (Edson Arantes do Nascimento) था। लेकिन दुनिया अपने इस चहेते खिलाड़ी को पेले के नाम से जानती थी। 23 अक्टूबर, 1940 को ब्राजील के ट्रेस कोराकोएस में उनका जन्म हुआ। फीफा द्वारा उन्हें ‘द ग्रेटेस्ट’ का टाइटल भी दिया गया हैं। पेले ने अपने जीवनकाल में कुल तीन शादियां की, जिनसे उनके कुल 7 बच्चे है।

यह भी पढ़े: Author Blog: ‘रिश्तों की सौदेबाजी’ -आकाश अग्रवाल की कलम से… ✍

Comments

Popular posts from this blog

UP Police Bharti Exam Dates: यूपी पुलिस में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की नई डेट रिलीज, पढ़े पूरी डिटेल्स

बिना परीक्षा 4000 से ज्यादा पदों पर रेलवे में निकली भर्तियां, अंतिम तारीख से पहले करें आवेदन

IPL 2024 के Rajasthan Royals मैच टिकट करें ऑनलाइन बुक, इन 6 स्टेप्स को करें फॉलो