ब्राजील के महान फुटबॉलर पेले का निधन। Brazilian footballer Pele passed away

Brazilian footballer Pele passed away…

ब्राजील के महान फुटबॉलर रहे पेले का निधन हो गया हैं। 82 वर्ष की उम्र में 30 दिसंबर को उन्होंने अंतिम सांस ली। वह पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे। लेकिन शुक्रवार देर रात उन्होंने दम तोड़ दिया। पेले को दुनिया के सबसे महान फुटबॉलरों में शामिल किया जाता है। 20वीं सदी के महान फुटबॉलर पेले का निधन ‘कोलन कैंसर’ के चलते हुआ हैं। वह पिछले कुछ समय से अस्पताल में भर्ती थे। इलाज के दौरान देर रात उन्होंने अस्पताल में ही अंतिम सांसे ली।

kelly nascimento pele
kelly nascimento pele

पेले की बेटी ने दी निधन की खबर

पेले की बेटी केली नैसिमेंटो (Kelly Nascimento)ने इंस्टाग्राम पर अपने पिता के निधन की जानकारी दी। उन्होंने लिखा ‘हम जो कुछ भी हैं, वह आपकी बदौलत हैं. हम आपको बहुत प्यार करते हैं. रेस्ट इन पीस।’

Brazilian footballer Pele
Brazilian footballer Pele

जानकारी के लिए बता दें कि महान फुटबॉलर पेले को 2021 में ट्यूमर का पता चला था और तब से वह कीमोथेरेपी ले रहे थे। कुछ दिनों पहले ही संपन्न हुए फीफा विश्वकप 2022 में अर्जेंटीना की जीत पर पेले ने मौजूदा समय के दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेसी (Lionel Messi) को जीत के लिए बधाई दी थी।

यह भी पढ़े: Author Blog: ‘रिश्तों की सौदेबाजी’ -आकाश अग्रवाल की कलम से… ✍

Comments

Popular posts from this blog

UP Police Bharti Exam Dates: यूपी पुलिस में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की नई डेट रिलीज, पढ़े पूरी डिटेल्स

बिना परीक्षा 4000 से ज्यादा पदों पर रेलवे में निकली भर्तियां, अंतिम तारीख से पहले करें आवेदन

IPL 2024 के Rajasthan Royals मैच टिकट करें ऑनलाइन बुक, इन 6 स्टेप्स को करें फॉलो