रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज। Animal First Look Poster Release

Animal First Look Poster Release: नए साल में रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की आगामी फिल्म ‘एनिमल’ (Animal) सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म का पहला पोस्टर नववर्ष की पूर्व संध्या पर रिलीज किया गया। जिसमें अभिनेता रणबीर कपूर खून से लथपथ एक खूंखार किरदार में नजर आ रहे हैं। रणबीर का यह लुक वाकई में दिलचस्प हैं। पहली बार उन्हें इस तरह के किरदार में देखा जाएगा। फिल्म में रश्मिका मंदाना मुख्य अभिनेत्री के तौर पर होगी।

टी-सीराज के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर ‘एनिमल’ का पहला पोस्टर पोस्ट किया गया है। जिसमें रणबीर कपूर बीयर्ड लुक में काफी गंभीर और खून से लथपथ नजर आ रहे हैं। पोस्टर जारी करते हुए टी-सीरीज की तरफ से कैप्शन दिया गया है, जिसमें लिखा है ‘2023 में तैयार रहें। यह ‘एनिमल’ का साल है।’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by T-Series (@tseries.official)

फिल्म का निर्देशन और लेखन संदीप रेड्डी वांगा ने किया है। यह फिल्म 11 अगस्त 2023 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज की जायेगी। फिल्म पांच भाषाओं में रिलीज होगी। रणबीर कपूर के साथ इस फिल्म में अनिल कपूर, बॉबी देओल और तृप्ति डिमरी भी दूसरी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे।

Animal First Look Poster Release
Animal First Look Poster Release
यह भी पढ़े: Author Blog: ‘रिश्तों की सौदेबाजी’ -आकाश अग्रवाल की कलम से… ✍

Comments

Popular posts from this blog

UP Police Bharti Exam Dates: यूपी पुलिस में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की नई डेट रिलीज, पढ़े पूरी डिटेल्स

बिना परीक्षा 4000 से ज्यादा पदों पर रेलवे में निकली भर्तियां, अंतिम तारीख से पहले करें आवेदन

IPL 2024 के Rajasthan Royals मैच टिकट करें ऑनलाइन बुक, इन 6 स्टेप्स को करें फॉलो