IPL 2023: ऑस्ट्रेलिया का यह विस्फोटक ऑलराउंडर आईपीएल में खेलेगा, मिनी ऑक्शन से पहले किया रजिस्ट्रेशन

आईपीएल 2023 का मिनी ऑक्शन कुछ समय बाद होना है। जिसमें कई बड़े खिलाड़ी बिकेंगे और इन बड़े नाम पर बड़ी बोली लगने की पूरी संभावना हैं। ऑस्ट्रेलिया के युवा ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन भी उनमें से एक हैं। ग्रीन ने भारत के खिलाफ टी20 सीरीज में लाजवाब बल्लेबाजी की थी और मिनी ऑक्शन में कई टीमें भारी रकम देकर उन्हें अपने साथ जोड़ना चाहेगी। कैमरून ने मिनी ऑक्शन में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन करा लिया हैं।

Cameron Green
Cameron Green

कैमरून ग्रीन ने कहा,

“मैंने रजिस्ट्रेशन कर लिया है। यह एक शानदार अवसर होगा। कई लोगों के साथ बात कर रहा हूँ। खासकर पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के उन खिलाड़ियों से जिन्होंने आईपीएल खेला हैं। मैं उनके अनुभव के बारे में पूछ रहा हूं। वे अच्छे कोच और असाधारण खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं।”

ऑलराउंडर ने कहा,

“यह कुछ ऐसा है जिसके बारे में मेरे पास बहुत कुछ जानकारी नहीं है। मुझे जितना हो सके आगे बढ़ना है और यह सीखने के लिए आईपीएल सबसे बेहतर माहौल है।”

दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग में शामिल होने की संभावना के बावजूद टेस्ट क्रिकेट कैमरून के लिए महत्वपूर्ण है। वह फिलहाल, वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट से पहले अपने पिता की मदद से और बॉलिंग मशीन के जरिए कड़ा अभ्यास कर रहे हैं।

ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी कैमरून ने बताया कि ट्रेनिंग के दौरान वह टी20 क्रिकेट से बचने का प्रयास कर रहे हैं। दरअसल, टी20 में आप गेंद को आगे की ओर खेलते हैं, लेकिन अभी वह अपनी आंख के नीचे गेंद को खेलने का प्रयास कर रहे है। उन्होंने प्रशिक्षण के दौरान डिफेंस पर अधिक ध्यान दिया। इसी तरह गेंद को छोड़कर खेलने के बारे में अपना संतुलन ठीक करने का भी प्रयास किया हैं।

Cameron Green
Cameron Green
पिता के बारे में कैमरून ग्रीन ने कहा,

“उन्होंने आमतौर पर गेंदबाजी मशीन का उपयोग कभी नहीं किया,” ग्रीन ने अपने पिता के बारे में कहा, जिन्होंने अपने बच्चे को थ्रोडाउन के माध्यम से पूर्वाभ्यास करने में सहायता की। “मैंने सोचा कि एक लंबा सत्र चल रहा था। … मैं बस पिता के कंधे का ध्यान रखना चाहता था।”

Comments

Popular posts from this blog

T20 World Cup: पाक से हार के बाद बोले कोहली- हम जानते हैं कि खेल कहां गलत हुआ

बिना परीक्षा 4000 से ज्यादा पदों पर रेलवे में निकली भर्तियां, अंतिम तारीख से पहले करें आवेदन

UP Police Bharti Exam Dates: यूपी पुलिस में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की नई डेट रिलीज, पढ़े पूरी डिटेल्स