हिंदी जोक्स: चिंटू को छुट्टी तो मिली नहीं नाइट शिफ्ट और लगा दी बॉस ने...
हिंदी जोक्स: तनावग्रस्त इस जिंदगी में लोगों के पास एक-दूसरे के साथ बैठने और बातें करने का वक्त कहां रह गया हैं। ऐसे में जीवन नीरस सा बनता जा रहा हैं। बेहद कम खुशनसीब लोग होंगे जिन्हें आज के समय में फुर्सत मिलती होगी। ऐसे में व्यस्त जीवन में खुशी के रंग बिखेरने का काम करेंगे जोक्स … जो आपके तनाव को काफी हद तक कम करने में मददगार साबित हो सकते हैं। चलिए आगे बढ़ते हैं …
लड़का- तुम बहुत खूबसूरत हो।
लड़की- ओह जानू।
लड़का- तुम तो बिल्कुल परियों जैसी हो।
लड़की- सच में?
लड़का- हां।
लड़की- और क्या कर रहे हो अभी?
लड़का- मज़ाक।
***********************************************
एक बच्चा रो रहा था, उसके पिता ने रोने का कारण पूछा तो बच्चा बोला- 10 रुपये दो, तब बताऊंगा…
पिता ने बेटे को 10 रुपये दे दिए और कहा- अब बताओ बेटे! तुम क्यों रो रहे थे?
बच्चा बोला – मैं तो 10 रुपये के लिए ही रो रहा था, अब मिल गया।
***********************************************
संता बंता से- तुम्हे पुलिस ने क्यों पकड़ा?
संता – बैंक लूटने के बाद पैसे वहीं बैठ कर गिनने लगा तो पुलिस ने पकड़ लिया।
बंता – वहीं पर पैसे गिनने की क्या जरूरत थी?
बंता – वहां पर लिखा था कि काउंटर छोड़ने से पहले पैसे गिन लें, बाद बैंक जिम्मेदार नहीं होगा…।
***********************************************
सब्जी वाला सब्जी पर पानी छिड़क रहा था।
काफी देर हो गई।
तो संता ने गुस्से में बोला –
भाई साहब अगर भिंडी होश में आ गई हो तो एक किलो तोल दो।
***********************************************
चिंटू- सर टी-शर्ट अच्छी लग रही है आप पर…
बॉस- छुट्टी नहीं मिलेगी…
चिंटू- सर सिर्फ टी-शर्ट अच्छी लग रही है, मुंह वैसा ही है, एकदम बकवास…
फिर क्या था चिंटू को छुट्टी तो मिली नहीं नाइट शिफ्ट और लगा दी बॉस ने…
***********************************************
संता और उसकी बीवी रेलवे स्टेशन पर खड़े हो कर
रेल गाड़ी का इन्तजार कर रहे थे।
तभी एक गाड़ी आई जिसपे लिखा था “बॉम्बे मेल”
संता भाग कर ट्रेन में चढ़ गया..
बीवी से बोला- जब “बॉम्बे फीमेल” आए तो तू भी चढ़ जाना।
***********************************************
बब्लू- पड़ोसन की डेथ कैसे हुई?
डब्लू- दाल के भाव बहुत बढ़ने से।
बब्लू- ओए, पागल हो गए हो क्या? ऐसे कैसे हो सकता है?
डब्लू- मैने अपनी आंखों से उसका डेथ सर्टिफिकेट देखा था, उस पे लिखा था
Death due to High Pulse Rate
बब्लू का घूम गया सिर।
***********************************************

संता को बुरी तरह दस्त हो गया।
डॉक्टर- नींबू का इस्तेमाल करो।
संता- ठीक है।
2 दिन बाद
डॉक्टर- अब दस्त कैसा है।
संता का खतरनाक जवाब, बोला-
नींबू हटाते ही शुरू हो जाता है।
***********************************************
रजनीकांत ने फोन लगाया..
रजनीकांत- हेलो मैं रजनीकांत बोल रहा हूं।
संता- हां पता है… बोलिए।
रजनीकांत- तुम्हे कैसे पता मैं रजनीकांत बोल रहा हूं?
संता- अरे मेरा फोन स्विच ऑफ था भाई।
स्विच ऑफ फोन पे भी कॉल आई तो रजनीकांत ही होगा ना।
रजनीकांत कुछ भी कर सकता है बिडू।
***********************************************

डॉक्टर- अब आप खतरे से बहार हैं,
फिर भी आप इतना डर क्यों रहे हैं।
मरीज- जिस ट्रक से मेरी दुर्घटना हुई थी
उसपे लिखा था- ‘जिंदगी रही तो फिर मिलेंगे’।
***********************************************
संता ने बंता से पूछा –
अगर एक तरफ पैसा हो और दूसरी तरह दिमाग हो,
तो तुम इन दोनों में से क्या लेना पसंद करोगे ?
बंता बोल- मैं पैसा लेना पसंद करुंगा।
संता बोला- मैं तो भाई दिमाग लेना पसंद करुंगा।
संता की बात सुनकर बंता बोला –
जिसे जिस चीज की कमी होती हैं, वह वही लेना पसंद करता है।
यह भी पढ़े: lalu yadv Hindi Jokes: लालू से एक एयर होस्टेस ने पूछा: आर यू वेजिटेरियन ऑर नॉन वेजिटेरियन?
Comments
Post a Comment