हिंदी जोक्स: पत्नी ने कहा पति से, अगर मैं 4 -5 दिन घर में ना दिखूं तो आपको कैसा लगेगा?

हिंदी जोक्स: (Funny Hindi Jokes) तनावग्रस्त इस जिंदगी में लोगों के पास एक-दूसरे के साथ बैठने और बातें करने का वक्त कहां रह गया हैं। ऐसे में जीवन नीरस सा बनता जा रहा हैं। बेहद कम खुशनसीब लोग होंगे जिन्हें आज के समय में फुर्सत मिलती होगी। ऐसे में व्यस्त जीवन में खुशी के रंग बिखेरने का काम करेंगे जोक्स … जो आपके तनाव को काफी हद तक कम करने में मददगार साबित हो सकते हैं। चलिए आगे बढ़ते हैं. (Latest Hindi Jokes, Viral Jokes, Hindi Chutkule)

Husband: तुम मेरी फिल्म में काम करोगी?
Wife: हाँ, पर सीन क्या है?
Husband: तुम्हें धीरे-धीरे पानी में जाना है।
Wife: वाव, ठीक है, फिल्म का नाम क्या है, …
Husband: गई भेंस पानी में।😇, …
**********************************************
पत्नी: पूजा किया कीजिए, बड़ी-बड़ी बलाएं टल जाती है।
पति: तुम्हारे पिताजी ने बहुत पूजा की होगी,
उनकी टल गई और मेरे पल्ले पड़ गई।😅
**********************************************

funny jokes

पत्नी: अरे ये आपके सर से खून क्यों
निकल रहा है, कैसे हुआ ये सब।
पति: मेरे दोस्त ने ईंट मार दी।
पत्नी: आप भी मार देते साले को,
आपके हाथ में कुछ नहीं था क्या?
पति: था ना, मेरे हाथ में उसकी बीवी का हाथ था।
फिर क्या, पत्नी ने 2 ईंट और मार दी।😋
**********************************************
डॉक्टर: आपके ये दांत कैसे टूटे।
मरीज: पत्नी ने कड़क रोटी बनाई थी।
डॉक्टर: तो खाने से मना कर देते।
मरीज: जी हा वही तो किया था।😜
**********************************************

औरत की सहेली: अरे देख ना वहां वह
लड़की कब से तेरे पति को देख रही है।
औरत: मुझे पता है पर मैं तो यह देखना चाहती हूं
कि मेरा पति कितनी देर तक अपनी तोंद
को अंदर खींचे खड़ा रह सकता है।😋😜
**********************************************
पत्नी: आप बहुत भोले हैं, आपको
कोई भी बेवकूफ बना देता है।
पति: शुरुआत तो तेरे बाप ने की थी।😊
**********************************************

jokes

बीवी: एक बात बोलूं?
पति: बोलो
बीवी: मारोगे तो नहीं?
पति: नहीं बात तो बता, क्या है?
बीवी: मैं प्रेग्नेंट हूं
पति: अरे वाह, यह तो अच्छी खबर है, तो डर क्यों रही थी?
बीवी: कॉलेज के दिनों में पापा को बताया था तो बहुत मार पड़ी थी।
पति बेहोश😝
**********************************************
पति पत्नी में लड़ाई हुई
पति घर से चला गया
पति रात को फोन पर: खाने में क्या है?
पत्नी: जहर!
पति: मैं देर से आऊँगा, तुम खा के सो जाना।🤣
**********************************************
पत्नी: अगर मैं 4 -5 दिन घर में ना दिखूं तो आपको कैसा लगेगा?
पति: (ख़ुशी से) अच्छा लगेगा।
फिर तो पत्नी उसे सोमवर को भी ना दिखी,
मंगलवार को भी नहीं दिखी,, …बुध को भी नहीं,
गुरुवार को भी नहीं दिखी,शुक्रवार को जब
आँख का सुजन थोड़ा कम हुआ तब
थोड़ी-थोड़ी दिखाई देना शुरू हुई।😍
**********************************************

jokes

पत्नी: सामने वाले घर में पति पत्नी में कब से झगड़ा हो रहा है?
आप एक बार जाइये ना..
पति: मैं एक दो बार गया था उसी का झगड़ा है।😅
**********************************************
बीवी: मेरे पुराने कपड़े डोनेट करूँ क्या?
पति: फेंक दो, क्या डोनेट करना😕
बीवी: नहीं जी, दुनिया में बहुत सी गरीब,
भूखी-प्यासी औरतें है, बेचारी कोई भी पहन लेगी।
पति: तेरे नाप के कपड़े जिसको आ जाये,
वो भूखी-प्यासी थोड़ी ना होगी।😜
**********************************************
पत्नी: आखिर औरत क्या-क्या संभाले?
तुमको, तुम्हारे बच्चे संभाले, तुम्हारे
माँ-बाप या तुम्हारा घर संभाले?
पति: (बड़े सुकून से जवाब देता है)
औरत सिर्फ अपनी जुबान संभाले,
बाकी सब अपने आप संभल जाएगा।😜😎


यह भी पढ़े: हिंदी जोक्स: खचाखच भरी मुबंई लोकल में एक खूबसूरत भाजी वाली महिला सफर कर रही थी…

Comments

Popular posts from this blog

UP Police Bharti Exam Dates: यूपी पुलिस में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की नई डेट रिलीज, पढ़े पूरी डिटेल्स

बिना परीक्षा 4000 से ज्यादा पदों पर रेलवे में निकली भर्तियां, अंतिम तारीख से पहले करें आवेदन

IPL 2024 के Rajasthan Royals मैच टिकट करें ऑनलाइन बुक, इन 6 स्टेप्स को करें फॉलो