CWG 2022: तस्वीरों के साथ जानें इंग्लैंड की वेटलिफ्टर Fraer Morrow के बारे में, भारत की बिंदियारानी से मिली हार

Commonwealth Games 2022: बर्मिंघम में खेले जा रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में इंग्लैंड की महिला भारोत्तलक फ्रायर मोरो (Fraer Morrow) कांस्य पदक जीतकर चर्चाओं में हैं। उन्होंने 55 किलो भार वर्ग में कुल 198 किलो वजन उठाकर कांसे पर कब्जा जमाया। उन्होंने स्नैच में 89 किलो और क्लीन एंड जर्क में 109 किलो वजन उठाया। इसी के साथ वह तीसरे स्थान पर रही और ब्रॉन्ज मेडल जीत अपने देश का मान बढ़ाया। जिसके बाद से ना सिर्फ इंग्लैंड में बल्कि भारत में भी लोग उनके बारे में जानना चाहते है। इस लेख में हम आपको फ्रायर मोरो (Fraer Morrow) के बारे में दिलचस्प बाते बता रहे हैं …

Fraer Morrow

पहले स्थान पर स्वर्ण पदक के साथ नाइजीरिया की आदिजात एडेनिके (Adijat Adenike) कुल 203 किलो (स्नैच: 92 किलो, क्लीन एंड जर्क: 111 किलो) और भारत की बिंदियारानी देवी ने 202 किलो (स्नैच: 86 किलो, क्लीन एंड जर्क: 116 किलो) के साथ दूसरे स्थान पर रहते हुए रजत पदक अपने नाम किया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by FRAER🌛 (@fraer55kg)

फ्रायर मोरो सोशल मीडिया पर हैं सक्रिय

इंग्लैंड की वेटलिफ्टर फ्रायर मोरो (Fraer Morrow) सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टग्राम पर सक्रिय हैं। जहां उनकी एक से बढ़कर एक खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो मौजूद हैं। जिन्हें देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि फ्रायर मोरो (Fraer Morrow) को फिटनेस पर ध्यान देना पसंद हैं। उनके इंस्टा पोस्ट्स देखकर उन्हें सही मायनों में फिटनेस फ्रीक कहा जाए तो गलत नहीं होगा। इंस्टा पर मौजूद तस्वीरों में फ्रायर को जिम में पसीना बहाते देखा जा सकता हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by FRAER🌛 (@fraer55kg)

ऐसा रहा हैं फ्रायर मोरो का करियर

Fraer Morrow

24 वर्षीय फ्रायर मोरो (Fraer Morrow) का जन्म इंग्लैंड (यूनाइटेड किंगडम) के डॉनकास्टर (Doncaster) में 20 जुलाई 1998 को हुआ। वह वह 55 किग्रा में तीन ब्रिटिश रिकॉर्ड रखती है और दो 53 किग्रा में रखती है। अक्टूबर 2019 में उन्होंने रोमानिया में यूरोपीय U23 चैंपियनशिप में 2 रजत और 1 स्वर्ण पदक जीता था। इसके बाद अब बर्मिंघम में खेले जा रहे राष्ट्रमंडल खेलों में उन्होंने कांस्य पदक जीतकर अपने मेडल लिस्ट में एक और अंक बढ़ा लिया हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by FRAER🌛 (@fraer55kg)


यह भी पढ़े:

Commonwealth Games 2022: जानिए कौन हैं बिंदियारानी देवी? किराने की दुकान से रजत पदक जीतने तक का सफर…

Comments

Popular posts from this blog

UP Police Bharti Exam Dates: यूपी पुलिस में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की नई डेट रिलीज, पढ़े पूरी डिटेल्स

बिना परीक्षा 4000 से ज्यादा पदों पर रेलवे में निकली भर्तियां, अंतिम तारीख से पहले करें आवेदन

IPL 2024 के Rajasthan Royals मैच टिकट करें ऑनलाइन बुक, इन 6 स्टेप्स को करें फॉलो