Commonwealth Games 2022: बिंदियारानी देवी ने रजत दिलाया, भारत के लिए चौथा पदक जीता

Commonwealth Games 2022 के दूसरे दिन भारत को कुल चार पदक मिले। दिन का अंतिम पदक महिला वेटलिफ्टर बिंदियारानी देवी ने दिलाया। उन्होंने 55 किलोग्राम भारवर्ग में स्नैच में 86 किलो का वजन और क्लीन एंड जर्क राउंड में 116 किलो का वजन उठा देश के लिए रजत पदक जीता।

बर्मिंघम में चल रहे राष्ट्रमंडल खेलों में बिंदियारानी देवी ने कुल 202 किलो वजन उठाने के साथ ही रजत पदक अपने नाम किया। भारत का यह कुल चौथा पदक रहा। भारत ने अभी तक चारों पदक वेटलिफ्टिंग में ही जीते हैं। बिंदियारानी से पहले मीराबाई चानू ने स्वर्ण, जबकि पुरुषों में संकेत सरगर ने 55 किलोग्राम भारवर्ग में रजत पदक और गुरुराजा पुजारी ने 61 किलोग्राम भारवर्ग में कांस्य पदक जीत देश का सम्मान बढ़ाया था।

Bindiyarani Devi wins silver
Bindiyarani Devi wins silver

रोचक रहा बिंदियारानी का फाइनल

फाइनल में क्लीन एंड जर्क राउंड में दिलचस्प मुकाबला हुआ। इसके बाद क्लीन एंड जर्क में फ्रेयर पहले अटैम्प्ट में 109 किलो वजन उठाने में कामयाब नहीं हो पाईं। वहीं, बिंदिया ने 110 किलो वजन उठा लिया। ऐसे में फ्रेयर पर दबाव बना। हालांकि, दूसरे अटैम्प्ट में फ्रेयर ने 109 किलो का वजन उठा लिया।

दूसरे अटैम्प्ट में बिंदिया 114 किलो का वजन नहीं उठा सकीं। इसके बाद फ्रेयर ने तीसरे अटैम्प्ट में 115 किलो वजन उठाने का सोचा, लेकिन असफल हो गई। अब बिंदिया ने अपने तीसरे अटैम्प्ट में 116 किलो वजन उठा लिया और देश को एक और रजत पदक दिलाया।

Bindiyarani Devi wins silver
Bindiyarani Devi wins silver

नाइजीरिया की आदिजात का स्वर्ण

नाइजीरिया की आदिजात एडेनिके ने कुल 203 किलो (स्नैच: 92 किलो, क्लीन एंड जर्क: 111 किलो) वजन उठाया। उन्होंने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं, बिंदियारानी 202 किलो (स्नैच: 86 किलो, क्लीन एंड जर्क: 116 किलो) के साथ दूसरे स्थान पर रहते हुए रजत जीता। फ्रेयर मॉरो कुल 198 किलो वजन (स्नैच: 89 किलो, क्लीन एंड जर्क: 109 किलो) के साथ तीसरे स्थान पर रहीं और कांस्य पदक पर कब्ज़ा जमाया।


यह भी पढ़े:

Commonwealth Games 2022: तीरंदाज बनने का सपना देखने वाली मीराबाई चानू कैसे बनी भारत की सफल वेटलिफ्टर

Comments

Popular posts from this blog

UP Police Bharti Exam Dates: यूपी पुलिस में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की नई डेट रिलीज, पढ़े पूरी डिटेल्स

बिना परीक्षा 4000 से ज्यादा पदों पर रेलवे में निकली भर्तियां, अंतिम तारीख से पहले करें आवेदन

IPL 2024 के Rajasthan Royals मैच टिकट करें ऑनलाइन बुक, इन 6 स्टेप्स को करें फॉलो