Commonwealth Games 2022: भारत से हार के बाद छलका पाकिस्तानी प्लेयर का दर्द, बोली-हमारे यहां खराब हैं हालात

Commonwealth Games 2022: बर्मिंघम में खेल रही पाकिस्तान की बैडमिंटन खिलाड़ी माहूर शहजाद भारत से हार के बाद काफी उदास हैं। अब उनका दर्द छलक कर सामने आ गया हैं। उन्होंने कहा है कि हमारे पाकिस्तान में भारत जैसी सुविधाएं नहीं हैं। यदि हमारे पास भी भारत जैसी सुविधाएं होती तो हम भी बेहतर प्रदर्शन कर सकते थे।

बता दे राष्ट्रमंडल खेलों में पहले दिन भारत ने बैडमिंटन मिक्स्ड टीम इवेंट में सभी मैचों में पाकिस्तान को 5-0 से रौंद दिया था। खुद माहूर शहजाद (Mahoor Shahzad) का मुकाबला भारत की स्टार पीवी सिंधु से हुआ। जिन्होंने उन्हें 21-7, 21-6 से बुरी तरह परास्त कर दिया था।

Mahoor Shahzad

एक इंटरव्यू में माहूर शहजाद (Mahoor Shahzad) ने कहा ‘बैडमिंटन में भारत दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीमों में एक है। उन्होंने पिछली बार भी राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण जीता था। सिंधु विश्व चैंपियन रही हैं। हम उनसे सीखते हैं। पाकिस्तान में भारत के स्तर का एक भी बैडमिंटन अकादमी नहीं है।’ माहूर ने आगे कहा ‘हमें खुद ही ट्रेनिंग करना होता है। हमारे यहां खेलों पर किसी का ध्यान नहीं है। हमारे देश के हालात बेहतर नहीं हैं।’

इस तरह भारत ने पाकिस्तान को 5-0 से रौंदा

  • मिक्स्ड टीम इवेंट के पहले मैच में सुमित रेड्डी और अश्विनी पोनप्पी की जोड़ी ने इरफान भाटी और गजाला सिद्दकी की जोड़ी को 21-9, 21-12 से हराया।
  • पुरुष सिंगल्स में किदांबी श्रीकांत ने मुराद अली को 21-7, 21-12 से हरा दिया।
  • महिला सिंगल्स में पीवी सिंधु ने पाकिस्तान की महूर शहजाद को लगातार गेमों में 21-7, 21-6 से हराकर टीम इंडिया को 3-0 से आगे कर दिया।
  • मेन्स डबल्स में सात्विकसाईराज रैंकी रेड्डी और चिराग शेट्टी ने पाकिस्तान के मोराद अली और मोहम्मद इरफान की जोड़ी को 21-12, 21-9 से हरा दिया।
  • मिक्स्ड टीम इवेंट के पांचवें मैच में त्रिषा जॉली और पुलेला गायत्री गोपीचंद की महिला जोड़ी ने पाकिस्तान की माहूर शहजाद और गजाला सिद्दकी की पाकिस्तानी जोड़ी को 21-4, 21-5 से हरा दिया। इस जीत के साथ भारत ने ग्रुप-ए में पाकिस्तान को मिक्स्ड टीम इवेंट में 5-0 से रौंद दिया।

पुलेला गायत्री भारत के पूर्व दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी पुलेला गोपीचंद की बेटी हैं।

Mahoor Shahzad


यह भी पढ़े:

Commonwealth Games 2022: ट्रक ड्राइवर के बेटे हैं ब्रॉन्ज विजेता गुरुराजा पुजारी, कभी डाइट के भी नहीं थे पैसे

Comments

Popular posts from this blog

UP Police Bharti Exam Dates: यूपी पुलिस में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की नई डेट रिलीज, पढ़े पूरी डिटेल्स

बिना परीक्षा 4000 से ज्यादा पदों पर रेलवे में निकली भर्तियां, अंतिम तारीख से पहले करें आवेदन

IPL 2024 के Rajasthan Royals मैच टिकट करें ऑनलाइन बुक, इन 6 स्टेप्स को करें फॉलो