Commonwealth Games 2022: तीरंदाज बनने का सपना देखने वाली मीराबाई चानू कैसे बनी भारत की सफल वेटलिफ्टर

भारत की महिला वेटलिफ्टर मीराबाई चानू (Mirabai Chanu) ने Commonwealth Games 2022 में भारत को स्वर्ण पदक दिलाया है। बर्मिंघम में चल रहे राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीत मीराबाई चानू ने इतिहास रच दिया है। साथ ही कई रिकॉर्ड भी स्थापित कर दिए है। यह लगातार दूसरी बार हैं जब मीराबाई ने राष्ट्रमंडल खेलों में गोल्ड जीता है। मीराबाई पिछली बार गोल्ड कोस्ट में स्वर्ण जीती थीं। वहीं, 2020 टोक्यों ओलंपिक में उन्होंने देश को रजत पदक दिलाया था।

Mirabai Chanu won the gold medal

तीरंदाज बनने का देखा था सपना

मणिपुर के नोंगपेक काकचिंग गांव में पैदा हुईं मीराबाई चानू बचपन में तीरंदाज बनना चाहती थीं, लेकिन वेटलिफ्टिंग नसीब था। इसके पीछे की कहानी भी काफी रोचक है। 8 अगस्त 1994 को मीराबाई का जन्म हुआ था। बचपन संघर्षों में बीता। एक समय वह पहाड़ से जलावन के लिए लकड़ियां चुनकर लाया करती थीं। बचपन से भारी सामान उठाने वाली मीराबाई ने उस समय सोचा भी नहीं होगा कि वह आगे चलकर वजन उठाकर ही देश को पदक दिलाएंगी।

 Mirabai Chanu won the gold medal

एक किताब ने बदल दी जिंदगी

बचपन में तीरंदाज बनने का सपना देखते-देखते मीरा कब वेटलिफ्टर बन गई, पता ही नहीं चला। इंटरनेट पर मौजूद साक्ष्यों के आधार पर मीराबाई सातवीं कक्षा तक तीरंदाज बनने की ही सोचा करती थी। लेकिन आठवीं कक्षा में आते ही उन्हें किताब में भारत की मशहूर वेटलिफ्टर कुंजरानी देवी के बारे में पढ़ने का अवसर मिला। आपकी जानकारी के लिए बता दे कुंजरानी विश्व चैंपियनशिप में सात रजत और एशियाई खेलों में दो कांस्य पदक जीती थीं।

 Mirabai Chanu won the gold medal

ट्रक डाइवर्स का खास योगदान

भारत की मौजूदा समय की सबसे सफल महिला वेटलिफ्टर मीराबाई चानू की जिंदगी में ट्रक डाइवर्स का काफी योगदान है। उनके पास अपने गांव से 25 किमी दूर इंफाल में स्थित खेल अकादमी तक जाने के पैसे नहीं हुआ करते थे। ऐसे समय में प्रतिदिन नदी की रेत को इंफाल तक ले जाने वाले ट्रक डाइवर्स की मदद से वह अभ्यास के लिए जा पाती थी। हाल ही में मीराबाई ने 150 ट्रक ड्राइवर्स और उनके सहायकों को सम्मान के तौर पर एक शर्ट और एक मणिपुरी दुपट्टा भेंट किया था। मीराबाई चानू ने उस समय कहा था कि अगर ये ड्राइवर्स नहीं होते तो उनका वेटलिफ्टर बनने का सपना अधूरा रह जाता।

 Mirabai Chanu won the gold medal

गांव की मिट्टी और चावल से प्यार

देश की मिट्टी और चावल से लगाव रखने वाली मीराबाई हर विदेशी दौरे पर मिट्टी और चावल अपने साथ लेकर जाती हैं। बाहर भी गांव का ही चावल खाती हैं।


यह भी पढ़े:

Commonwealth Games 2022: राष्ट्रमंडल खेलों में भारत की हैट्रिक, मीराबाई चानू ने जीता स्वर्ण पदक

Comments

Popular posts from this blog

UP Police Bharti Exam Dates: यूपी पुलिस में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की नई डेट रिलीज, पढ़े पूरी डिटेल्स

बिना परीक्षा 4000 से ज्यादा पदों पर रेलवे में निकली भर्तियां, अंतिम तारीख से पहले करें आवेदन

IPL 2024 के Rajasthan Royals मैच टिकट करें ऑनलाइन बुक, इन 6 स्टेप्स को करें फॉलो