Commonwealth Games 2022: राष्ट्रमंडल खेलों में भारत की हैट्रिक, मीराबाई चानू ने जीता स्वर्ण पदक

Commonwealth Games 2022 के दूसरे दिन भारत ने पदकों की हैट्रिक लगा दी हैं। तीनों ही पदक भारत को वेटलिफ्टिंग में हासिल हुए हैं। महिला वर्ग में मीराबाई चानू ने क्लीन एंड जर्क के पहले राउंड में 109 किलो भार उठाकर स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया हैं। मुकाबले में उनके करीब कोई भी नहीं था। इसके बाबजूद उन्होंने दूसरा अटैम्प्ट किया और 113 किलोग्राम का वजन उठाया। 2022 राष्ट्रमंडल खेलों में यह भारत का पहला गोल्ड मेडल हैं।

Mirabai Chanu won the gold medal

स्नैच राउंड में मीराबाई ने बनाया रिकॉर्ड

मीराबाई चानू ने वेटलिफ्टिंग में 49 किलोग्राम भारवर्ग में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। साथ ही उन्होंने राष्ट्रमंडल खेलों में नया इतिहास भी रच डाला हैं। उन्होंने स्नैच राउंड में सबसे ज्यादा वजन उठाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया हैं। उन्होंने स्नैच राउंड में सबसे ज्यादा 88 किलो का वजन उठाया। टोक्यो ओलंपिक की रजत पदक विजेता मीराबाई चानू ने क्लीन एंड जर्क राउंड में 113 किलो का वजन उठाया। कुल मिलाकर 201 किलो का वजन उठाया।

Mirabai Chanu won the gold medal

राष्ट्रमंडल खेलों के इतिहास में स्नैच राउंड में किसी महिला एथलीट द्वारा उठाया गया यह सबसे ज्यादा भार है। इसके साथ ही मीराबाई ने अपने पर्सनल बेस्ट की बराबरी भी की। नेशनल लेवल पर मीरा 88 किलो वजन उठा चुकी हैं। चानू का 49 किग्रा में व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कुल 203 किग्रा (स्नैच: 88 किग्रा, क्लीन एंड जर्क: 115 किग्रा) का है, जो उन्होंने 2020 में फरवरी में नेशनल चैंपियनशिप में बनाया था।


 

यह भी पढ़े:

Commonwealth Games 2022: वेटलिफ्टिंग में भारत को मिला दूसरा मेडल, गुरुराज ने जीत लिया कांस्य पदक

Comments

Popular posts from this blog

UP Police Bharti Exam Dates: यूपी पुलिस में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की नई डेट रिलीज, पढ़े पूरी डिटेल्स

बिना परीक्षा 4000 से ज्यादा पदों पर रेलवे में निकली भर्तियां, अंतिम तारीख से पहले करें आवेदन

IPL 2024 के Rajasthan Royals मैच टिकट करें ऑनलाइन बुक, इन 6 स्टेप्स को करें फॉलो