Commonwealth Games 2022: ट्रक ड्राइवर के बेटे हैं ब्रॉन्ज विजेता गुरुराजा पुजारी, कभी डाइट के भी नहीं थे पैसे

Commonwealth Games 2022 के दूसरे दिन ही भारत को वेटलिफ्टिंग में दो पदक हासिल हुए है। पहले संकेत ने रजत और अब गुरुराज पुजारी (Gururaj Pujari) ने कांस्य पदक अपने नाम कर लिया है। गुरुराज ने कुल 269 किलोग्राम भार उठाया है। उन्होंने स्नैच में 118 और क्लीन एंड जर्क में 151 किलोग्राम भार उठाया है।

Gururaj won bronze medal

जानें कौन हैं गुरुराज पुजारी

कर्नाटक के कुंडूपारा के रहने वाले गुरुराज पुजारी ने साल 2010 में अपने वेटलिफ्टिंग करियर को शुरू किया था। उनका वेटलिफ्टर बनना आसान नहीं था। उनका परिवार आर्थिक समस्याओं से ग्रसित रहा हैं। मिडिल क्लास परिवार से आने वाले गुरुराज के पास एक समय था जब डाइट के भी पैसे नहीं हुआ करते थे। ऐसे में आठ लोगों के परिवार में से नकलकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम ऊंचा करने के लिए उन्हें काफी संघर्षों का सामना करना पड़ा हैं।

गुरुराजा के पास डाइट और सप्लीमेंट्स के लिए पैसे नहीं हुआ करते थे। गुरुराजा के पिता पिक-अप ट्रक ड्राइवर हैं, लेकिन उन्होंने कभी भी बेटे गुरुराजा को हिम्मत नहीं हारने दी। वेटलिफ्टिंग में करियर बनने के बाद गुरुराजा के पास अब इंडियन एयरफोर्स (Indian Air-Force) की नौकरी भी हैं। वे वहां निचली कटैगरी के कर्मचारी के पद पर तैनात रहते है। साथ ही अपने वेटलिफ्टिंग करियर को भी लगातार आगे बढ़ा रहे हैं।

Gururaj won bronze medal

रेसलिंग में करियर बनाने की थी इच्छा

साल 2010 के दौरान गुरुराजा ने करियर की शुरुआत की थी। उस वक्त वह रेसलिंग में अपना करियर बनाने की सोच रहे थे। एक इंटरव्यू के दौरान गुरुराजा ने बताया था कि उन्होंने 2010 दिल्ली कॉमनवेल्थ गेम्स में पहलवान सुशील कुमार को देखा था। जिसके बाद उन्हें रेसलिंग में जाने की इच्छा होने लगी। लेकिन बाद में जब इसके बारे में उन्होंने अपने कोच राजेंद्र प्रसाद से बात की तो उन्होंने उन्हें वेटलिफ्टिंग करने को कहा।

गुरुराजा जीत चुके हैं कई गोल्ड मेडल

गुरुराजा पुजारी ने साल 2016 पेनांग में कॉमनवेल्थ सीनियर वेटलिफ्टिंग चैम्पियनशिप में 249 किग्रा (स्नैच में 108 किग्रा और क्लीन एंड जर्क में 141 किग्रा ) वजन उठाकर गोल्ड जीता था। उन्होंने इसी साल साउथ एशियन गेम्स में कुल 241 किग्रा वजन उठाकर 56 किग्रा कैटेगरी में भी गोल्ड जीता था।


यह भी पढ़े:

Commonwealth Games 2022: वेटलिफ्टिंग में भारत को मिला दूसरा मेडल, गुरुराज ने जीत लिया कांस्य पदक

Comments

Popular posts from this blog

UP Police Bharti Exam Dates: यूपी पुलिस में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की नई डेट रिलीज, पढ़े पूरी डिटेल्स

बिना परीक्षा 4000 से ज्यादा पदों पर रेलवे में निकली भर्तियां, अंतिम तारीख से पहले करें आवेदन

IPL 2024 के Rajasthan Royals मैच टिकट करें ऑनलाइन बुक, इन 6 स्टेप्स को करें फॉलो