Commonwealth Games 2022: पिता बनाना चाहते थे बॉक्सर, लेकिन इस तरह जेरेमी लालरिनुंगा बने वेटलिफ्टर

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 (Commonwealth Games 2022) में भारत को वेटलिफ्टिंग (weightlifting) में पांचवां पदक मिला है। अभी तक भारत ने कुल पांच पदक जीते हैं और सभी वेटलिफ्टिंग में ही आये हैं। देश के लिए पांचवा पदक स्वर्ण के रूप में आया। यह पदक 19 वर्षीय जेरेमी लालरिनुंगा (Jeremy Lalrinnunga) ने जीता हैं। उन्होंने स्नैच में 114 किलोग्राम वजन उठाया। इसी के साथ कॉमनवेल्थ रिकॉर्ड भी स्थापित कर दिया।

Jeremy Lalrinnunga
Jeremy Lalrinnunga

जेरेमी ने 67 किलोग्राम भारवर्ग में 300 किलोग्राम भार उठाकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया हैं। उन्होंने स्नैच में पहले प्रयास में 136 किलोग्राम वजन उठाया था। दूसरे प्रयास में 140 किलोग्राम वजन उठाया। तीसरे प्रयास में वो 143 किलोग्राम वजन उठाने में असफल रहे।

इसके बाद क्लीन एंड जर्क में पहले प्रयास में 154 किलोग्राम वजन उठाया। इस दौरान जेरेमी चोटिल हो गए, लेकिन हार नहीं मानी। दूसरे प्रयास में 160 किलोग्राम वजन उठाया। फिर, तीसरे प्रयास में 65 किलोग्राम वजन उठाने का प्रयास किया, लेकिन असफल रहे और उनकी कुहनी में भी चोट लग गई।

जेरेमी लालरिनुंगा (Jeremy Lalrinnunga) का मुकाबला समोआ के वैपावा नेवो के साथ था। वैपावा ने स्नैच में 127 किग्रा और क्लीन एंड जर्क में 166 किग्रा वजन उठाया और रजत पदक जीता। वहीं, नाइजीरिया के इडिडोंग ने स्नैच में 130 और क्लीन एंड जर्क में 160 किग्रा वजन उठा कांस्य नाम किया।

Jeremy Lalrinnunga
Jeremy Lalrinnunga

बॉक्सिंग छोड़ वेटलिफ्टिंग में बनाया करियर

युवा भारतीय वेटलिफ्टर जेरेमी ने महज 6 साल की उम्र में ही मुक्केबाजी का अभ्यास शुरू कर दिया था। इस दौरान उनके सबसे बड़े मार्गदर्शक रहे उनके पिता जोकि राष्ट्रीय स्तर पर बॉक्सर रह चुके थे। लेकिन समय को कुछ और ही मंजूर था और जेरेमी ने भारोत्तोलन में अभ्यास करना शुरू कर दिया। जब वे 10 साल के हुए तभी से उन्होंने वजन उठाना शुरू कर दिया। इसके बाद उन्होंने विजय शर्मा से प्रशिक्षण लिया और पुणे के आर्मी स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट पहुंचे।

15 साल की उम्र में बनाया था रिकॉर्ड

  • राष्ट्रमंडल चैम्पियनशिप में पुरूषों के 67 किग्रा वर्ग में 305 किग्रा वजन उठा स्वर्ण पदक जीता था। युवा ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय हैं।
  • 15 साल की उम्र में 2018 युवा ओलंपिक में पुरूषों की 62 किग्रा स्पर्धा में 274 किग्रा (124 किग्रा + 150 किग्रा) वजन उठा स्वर्ण पदक अपने नाम किया था।
  • जेरेमी लालरिनुंगा (Jeremy Lalrinnunga) का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 306 किग्रा (140 किग्रा + 166 किग्रा) है।

यह भी पढ़े:

Commonwealth Games 2022: वेटलिफ्टिंग में भारत का आया दूसरा गोल्ड, जेरेमी लालरिनुंगा ने जीता स्वर्ण पदक

Comments

Popular posts from this blog

UP Police Bharti Exam Dates: यूपी पुलिस में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की नई डेट रिलीज, पढ़े पूरी डिटेल्स

बिना परीक्षा 4000 से ज्यादा पदों पर रेलवे में निकली भर्तियां, अंतिम तारीख से पहले करें आवेदन

IPL 2024 के Rajasthan Royals मैच टिकट करें ऑनलाइन बुक, इन 6 स्टेप्स को करें फॉलो