Commonwealth Games 2022: वेटलिफ्टिंग में भारत को मिला दूसरा मेडल, गुरुराज ने जीत लिया कांस्य पदक

Commonwealth Games 2022 के दूसरे दिन ही भारत को वेटलिफ्टिंग में दो पदक हासिल हुए है। पहले संकेत ने रजत और अब गुरुराज ने कांस्य पदक अपने नाम कर लिया है। गुरुराज ने कुल 269 किलोग्राम भार उठाया है। उन्होंने स्नैच में 118 और क्लीन एंड जर्क में 151 किलोग्राम भार उठाया है।

Gururaj won bronze medal
Gururaj won bronze medal

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में यह भारत का अब तक का दूसरा पदक है। गुरुराज ने 2018 कॉमनवेल्थ गेम्स में भी देश के लिए रजत पदक जीता था। वो 2018 में देश के लिए पदक जीतने वाले पहले खिलाड़ी थे। हालांकि, इस बार उन्हें कांस्य पदक के साथ ही संतोष करना पड़ा। वहीं, मलेशिया के अजनिल बिन मोहम्मद ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उन्होंने 285 किलोग्राम भार उठाया। रजत पदक जीतने वाले मोरेआ बारू ने 273 किलोग्राम भार उठाया।

कॉमनवेल्थ खेलों में पहले दिन भारत ने कोई पदक नहीं जीता था, लेकिन दूसरे दिन संकेत ने वेटलिफ्टिंग में भारत को पहला पदक दिलाया है। उन्होंने 55 किलोग्राम भारवर्ग में 248 किलोग्राम भार उठाकर रजत पदक जीता। इसके बाद गुरुराज ने देशवासियों की खुशी को दोगुना कर दिया हैं।


यह भी पढ़े:

कौन हैं संकेत महादेव सरगरी ? जिन्होंने Commonwealth Games 2022 में दिलाया भारत को रजत पदक

Comments

Popular posts from this blog

T20 World Cup: पाक से हार के बाद बोले कोहली- हम जानते हैं कि खेल कहां गलत हुआ

बिना परीक्षा 4000 से ज्यादा पदों पर रेलवे में निकली भर्तियां, अंतिम तारीख से पहले करें आवेदन

UP Police Bharti Exam Dates: यूपी पुलिस में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की नई डेट रिलीज, पढ़े पूरी डिटेल्स