Commonwealth Games 2022 में वेटलिफ्टर Silver Medal दिलाने वाले संकेत के पिता चलाते है पान की दुकान

Commonwealth Games 2022 में दिलाया भारत को पहला पदक (Silver Medal) दिलाने वाले संकेत महादेव सरगर (Sanket Mahadev Sargar) ने इतिहास रच दिया है। कोल्हापुर के शिवाजी विश्वविद्यालय में इतिहास के छात्र संकेत एक मिडिल क्लास फैमिली से आते है। उनके पिता ‘पान की दुकान’ चलाते है। संकेत खेलों इंडिया यूथ गेम्स 2020 और खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2020 में स्वर्ण पदक जीतने के बाद पहली बार चर्चाओं में आए थे।

संकेत Commonwealth Games 2022 में जिस तरह का प्रदर्शन कर रहे थे। उसे देखते हुए लग रहा था कि वह स्वर्ण पदक पर कब्जा कर ही लेंगे। लेकिन क्लीन एंड जर्क के दूसरे राउंड में चोटिल होने के बावजूद सरगर ने स्वर्ण के लिए प्रयास किया, लेकिन वह सफल नहीं हो सके।

Sanket Mahadev Sargar

शर्मीले स्वभाव के हैं संकेत

21 वर्षीय भरोत्तोलक संकेत शर्मीले स्वभाव के हैं। वह अपनी टीम के सपोर्ट स्टाफ के अलावा किसी से बात नहीं करते हैं। वह तीन बार के राष्ट्रीय चैंपियन हैं और पिछले साल दिसंबर में राष्ट्रमंडल चैंपियनशिप में रजत जीत चुके हैं।

Sanket Mahadev Sargari

पिता चलाते है पान की शॉप

संकेत महाराष्ट्र के सांगली में पिता की पान की दुकान और खाने की दुकान में मदद करते हैं। वह अपने पिता को अब आराम करते हुए देखना चाहते हैं। हाल ही में संकेत ने कहा था कि वह स्वर्ण जीत लेते हैं तो अपने पिता की मदद करेंगे। वह कहते है कि उनके पिता ने उनके लिए काफी दुःख उठाये हैं।

Sanket Mahadev Sargari

राष्ट्रीय रिकॉर्ड किया था ध्वस्त

संकेत ने इस साल फरवरी में सिंगापुर वेटलिफ्टिंग इंटरनेशनल में 256 किग्रा (स्नैच में 113 किग्रा और क्लीन एंड जर्क में 143 किग्रा) उठाकर कॉमनवेल्थ और राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ दिया था।

भारत के लिए पुरुषों में पिछली बार राष्ट्रमंडल खेलों में सतीश शिवलिंगम और रंगला वेंकट राहुल ने स्वर्ण जीता था। संकेत उस क्रम को जारी रखने में कामयाब नहीं हुए। भरोत्तोलन 19वीं बार राष्ट्रमंडल खेलों में है। 1950 में पहली बार यह खेलों का हिस्सा लिया था। इस बार 16 वर्गों में 180 एथलीट भाग ले रहे हैं। इनमें 90 पुरुष और 90 महिला हैं।


यह भी पढ़े:

संकेत ने Commonwealth Games 2022 में दिलाया भारत को पहला पदक, वेटलिफ्टिंग में जीता रजत

Comments

Popular posts from this blog

UP Police Bharti Exam Dates: यूपी पुलिस में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की नई डेट रिलीज, पढ़े पूरी डिटेल्स

बिना परीक्षा 4000 से ज्यादा पदों पर रेलवे में निकली भर्तियां, अंतिम तारीख से पहले करें आवेदन

IPL 2024 के Rajasthan Royals मैच टिकट करें ऑनलाइन बुक, इन 6 स्टेप्स को करें फॉलो