हिमाचल की रहने वाली Isha Gupta की भोजपुरी इंडस्ट्री में Grand Entry, क्यूटनेस से मचाया तहलका
भोजपुरी सिनेमा अपने बोल्ड कंटेंट को लेकर हमेशा से ही सुर्खियों में रहा है। साथ ही इस इंडस्ट्री में काम करने वाले कलाकार भी अपनी बोल्डनेस को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री का बोलड और बेबाक अंदाज ही दर्शकों की अब आदत बन चुका हैं। ऐसे में हम यहां आपको भोजपुरी सिनेमा की एक ऐसी ही हसीन अभिनेत्री के बारे में बताने जा रहे हैं, जो सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। हम बात कर रहे है ईशा गुप्ता (Isha Gupta) की …

हिमाचल की रहने वाली ईशा गुप्ता (Isha Gupta) ने अपने करियर की शुरुआत पंजाबी म्यूजिक से की थी। जिसके बाद उन्होंने कई पंजाबी टीवी शोज में भी काम किया। ईशा गुप्ता पंजाबी टीवी शो ‘विलायती भाभी’ में एमिली के किरदार में काफी फेमस हुई थी। इन सब के अलावा वह फैशन इन्फ्लुएंसर भी हैं।
View this post on Instagram
मिस हिमाचल की विनर भी रही
पंजाबी सिने इंडस्ट्री में पहचान स्थापित करने के बाद उन्होंने भोजपुरी सिनेमा का रुख किया। यहां उन्हें पहला ब्रेक रितेश पांडे के साथ म्यूजिक वीडियो ’18+’ से मिला। जिससे भी उन्हें काफी लोकप्रियता हासिल हुई। उनकी लोकप्रियता और खूबसुरति का अंदाजा उनके इंस्टाग्राम अकाउंट से लगाया जा सकता हैं।
View this post on Instagram
सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने के साथ-साथ ईशा गुप्ता 2017 में मिस फेयरनस क्वीन मिस हिमाचल की विनर भी रह चुकी हैं. ईशा गुप्ता जिस रफ्तार से करियर में आगे बढ़ रही हैं. उसे देख कर लगता है कि वो दिन दूर नहीं जब वो हिंदी टीवी शोज और फिल्म का हिस्सा होंगी।
Comments
Post a Comment