Sachin Tendulkar को बेटा मानती थीं Lata Mangeshkar, 'मां-बेटे' ने सांसद रहते हुए किया था एक जैसा काम
लता जी सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) को अपने बेटे की तरह मानती थीं। उन्होंने कई बार सचिन को भारत रत्न दिए जाने की सिफारिश भी की थी। लता जी और सचिन तेंदुलकर ने सांसद रहते हुए कभी अपना वेतन नहीं लिया। अब स्वर कोकिला लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) जी ने 92 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया।
भारत रत्न लता जी के निधन पर दो दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है। 24 अप्रैल को सचिन का जन्मदिन होता है और इसी दिन लता जी के पिता की पुण्यतिथि होती है। इस वजह से लता जी सचिन के इस खास दिन पर उनसे नहीं मिल पाती थीं और उन्हें इसका पछतावा भी था।
2018 आईपीएल का फाइनल मुंबई में आयोजित किया गया था लेकिन सचिन स्टेडियम से गायब थे। बाद में, उन्होंने एक ट्वीट में खुलासा किया था कि उन्होंने और उनकी पत्नी अंजलि ने लता जी के साथ उनके घर पर यह मैच देखा था।
सांसद के रूप में एक राह चले मां बेटे
सांसद रहते हुए लता जी ने एक भी रुपया वेतन के रूप में नहीं लिया और न ही उन्होंने नई दिल्ली में सांसदों को दिया जाने वाला घर स्वीकार किया। इसी तरह सचिन ने भी नई दिल्ली में कोई घर नहीं लिया और अपना पूरा सांसद वेतन 90 लाख रुपये प्रधानमंत्री राहत कोष में दान कर दिया।
यह भी पढ़े: ये हैं विश्व की पांच सबसे खूबसूरत महिला बास्केटबॉल खिलाड़ी, तस्वीरों के साथ जानें इनके बारे में
Comments
Post a Comment