Recipe Paneer Gravy Roll: रेस्टोरेंट स्टाइल स्वादिष्ट पनीर ग्रेवी रोल बनाना हैं बहुत आसान
हम सीखेंगे पनीर ग्रेवी रोल बनाना। आपने कभी पनीर ग्रेवी रोल खाया है जो खाने में बहुत ही स्वादिष्ट बनाने में बहुत ही आसान होता है।
पनीर ग्रेवी रोल (Paneer Gravy Roll)
पनीर ग्रेवी रोल की सामग्री (Ingredients of Paneer Gravy Roll)
500- ग्राम पनीर
3- प्याज
2 -टमाटर (टुकड़ों में कटा हुआ)
7-8 -लसहुन की कलियां
1 -इंच अदरक, टुकड़ों में कटा हुआ
2 -साबुत लाल मिर्च
2 -हरी मिर्च(टुकड़ों में कटा हुआ)
2-इलाइची
1-चम्मच लालमिर्च पाउडर
1 -चम्मच धनिया पाउडर
1/2-चम्मच हल्दी पाउडर
1/2 -चम्मच गरम मसाला
स्वादानुसार -नमक
1 -चम्मच कसूरी मेथी
2 -चम्मच दही
1 -चम्मच क्रीम
आवश्यकता अनुसार -तेल
पनीर ग्रेवी रोल बनाने की विधि (How to make Paneer Gravy Roll)
सबसे पहले हम एक पैन में थोड़ा सा तेल गरम करेंगे, और इसमें प्याज ,लहसुन, अदरक डालकर हल्का फ्राई कर लेंगे। अब इसमें कटा टमाटर और फिर दही डालेगे, अब थोड़ी देर तक इसे भूनेंगे और इसमें साबुत लाल मिर्च, हरी मिर्च ,लाल मिर्च पाउडर, धनिया, हल्दी और नमक ये सारी सामग्रियों को डाल करके इसे अच्छी तरह से भून लेंगे।
जब मसाला पक जाए तब इसे ठंडा करके मिक्स में महीन पेस्ट बना लेंगे,अब फिर पैन में थोड़ा सा तेल गरम करेंगे,फिर कसूरी मेथी डालकर तैयार किये हुए पेस्ट को इसमें डाल करके पका लेंगे। अब इस पर गरम मसाला छिड़केगे,और तैयार की हुई ग्रेवी को एक तरफ रख देंगे,फिर पनीर लेंगे, और इसमें से थोड़ा सा पनीर काट करके एक तरफ रख देंगे,फिर बाकी बचे हुए पनीर को क्यूब में पतले – पतले स्लाइस को निकाल करके एक प्लेट पर फैला देंगे।
अब कटा हुआ पनीर लेंगे,और फिर इसे कदूकस कर लेंगे,फिर पैन में हल्का तेल गरम करेंगे और इसमे बारीक कटी प्याज डालेंगे और फिर इसे हल्का सा भून लेंगे। फिर इसमें कदूकस किया पनीर, लाल मिर्च, धनिया, नमक और गरम मसाला छिड़ककर एक भरावन तैयार कर लेंगे,अब तैयार किये हुए स्टफिंग को पनीर स्लाइस पर फैला करके उसे रोल कर लेंगे अब रोल्स बना लेंगे, अब इसे थोड़ा सा तवा पे घी लगा करके हल्का सा रोस्ट कर देंगे।
अब हम इसे ऐसे ही ग्रेवी में डाल करके हरे धनिए से सज़ा करके परोसेंगे।
महज 26 रुपए जेब में डाल भागकर आ गए थे कश्मीर से मुंबई, ऐसा था Bollywood का यह खलनायक
Comments
Post a Comment