महाभारत फेम Praveen Kumar Sobti ने ली अंतिम सांस, आर्थिक तंगी से थे परेशान


बीआर चोपड़ा की महाभारत में भीम की भूमिका को जीवंत करने वाले अभिनेता प्रवीण कुमार सोबती (Praveen Kumar Sobti) का निधन हो गया है। उन्होंने 74 साल की उम्र में अंतिम सांस ली है। प्रवीण कुमार सोबती ने एक्टिंग ही नहीं बल्कि खेल की दुनिया में भी खूब नाम कमाया था। 

पंजाब से ताल्लुक रखने वाले प्रवीण कुमार ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में अहम रोल अदा किए थे। फिल्मों में अक्सर वह विलेन के रोल में ही दिखते थे। खेल से लेकर एक्टिंग के क्षेत्र में प्रवीण कुमार ने हमेशा अपना 100 प्रतिशत देने की ही कोशिश की और हर बार उन्हें सफलता ही हासिल हुई।

अपनी कद काठी की वजह से प्रवीण कुमार सोबती लोगों के बीच मशहूर थे और महाभारत के लिए भीम के रोल में उन्हें काफी पसंद किया गया। बताया जा रहा है कि निधन से पहले प्रवीण कुमार सोबती आर्थिक तंगी का सामना कर रहे थे और लम्बे समय से वह बीमार भी चल रहे थे।


खेल की दुनिया में कमाया था नाम 

अभिनेता बनने से पहले प्रवीण कुमार सोबती एथलीट थे। उन्होंने एशियन और कॉमनवेल्थ गेम्स में मेडल हासिल करके देश का नाम रोशन किया था। उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया था। खेल की दुनिया में नाम कमाने के बाद उन्हें सीमा सुरक्षा बल (BSF) की नौकरी भी मिली थी। 

बताया जाता है कि प्रवीण कुमार सोबती ने पीठ दर्द की शिकायत होने की वजह से ही खेल की दुनिया को अलविदा कहा था। छोटे और बड़े पर्दे के दर्शकों के बीच प्रवीण कुमार सोबती ने कम समय में ही लोकप्रियता हासिल कर ली थी। 

यह भी पढ़े: भारत में सूमो पहलवानी का क्रेज बढ़ा रही हैं ‘हेतल दवे’, लेकिन मजबूरी ने बांध रखे हाथ

Comments

Popular posts from this blog

T20 World Cup: पाक से हार के बाद बोले कोहली- हम जानते हैं कि खेल कहां गलत हुआ

बिना परीक्षा 4000 से ज्यादा पदों पर रेलवे में निकली भर्तियां, अंतिम तारीख से पहले करें आवेदन

UP Police Bharti Exam Dates: यूपी पुलिस में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की नई डेट रिलीज, पढ़े पूरी डिटेल्स