Praveen Kumar Sobti: इस तरह मिला था 'महाभारत' में भीम का किरदार, दोस्त की वजह से घर-घर हुए मशहूर


बी.आर चोपड़ा की महाभारत (Mahabharat) में भीम का रोल निभा कर मशहूर हुए और फैंस के दिलों में अपनी पहचान बनाने वाले प्रवीण कुमार सोबती (Praveen Kumar Sobti) का निधन हो गया। उन्होंने 74 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। प्रवीण अपने विशाल कद के लिए जाने जाते थे। 

उन्होंने कई बॉलीवुड फिल्मों में गुंडे और बॉडीगार्ड का रोल प्ले किया था। वो साल 1987 में रिलीज हुई अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) स्टारर सुपरहिट फिल्म शहंशाह (Shahenshaah) में भी नजर आए थे जहां उन्होंने जेके के आदमी का रोल प्ले किया। 

इस तरह मिला भीम का किरदार 

प्रवीण सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में डिप्टी कमांडेंट भी रहे थे। 6.6 फीट लंबे सोबती को साल 1986 में एक दिन पंजाबी दोस्त ने आकर बताया कि बीआर चोपड़ा महाभारत बना रहे हैं और वो 'भीम' के किरदार के ल‍िए एक ऐसे शख्स की तलाश कर रहे हैं जो काफी लंबा- चौड़ा हो। इसके बाद प्रवीण बीआर चोपड़ा से मिले और उन्हें यह रोल मिल गया, जिसमें उन्हें काफी पसंद भी किया गया। मालूम हो कि 1988 तक वह 30 फ‍िल्‍मों में काम कर चुके थे।

यह भी पढ़े: भारत में सूमो पहलवानी का क्रेज बढ़ा रही हैं ‘हेतल दवे’, लेकिन मजबूरी ने बांध रखे हाथ

Comments

Popular posts from this blog

UP Police Bharti Exam Dates: यूपी पुलिस में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की नई डेट रिलीज, पढ़े पूरी डिटेल्स

बिना परीक्षा 4000 से ज्यादा पदों पर रेलवे में निकली भर्तियां, अंतिम तारीख से पहले करें आवेदन

IPL 2024 के Rajasthan Royals मैच टिकट करें ऑनलाइन बुक, इन 6 स्टेप्स को करें फॉलो