Praveen Kumar Sobti: हैमर और डिस्कस थ्रो के जबरदस्त खिलाड़ी थे प्रवीण, AAP और BJP से भी जुड़े





बी.आर चोपड़ा की महाभारत में भीम का रोल निभा कर मशहूर हुए प्रवीण ने कई बॉलीवुड फिल्मों में गुंडे और बॉडीगार्ड का रोल प्ले किया था। वो साल 1987 में रिलीज हुई अमिताभ बच्चन स्टारर सुपरहिट फिल्म शहंशाह (Shahenshaah) में भी नजर आए थे जहां उन्होंने जेके के आदमी का रोल प्ले किया। 

स्पोर्ट्स में गोल्ड मेडलिस्ट थे प्रवीण

प्रवीण कुमार 1960 से 70 के दशक के बीच भारतीय एथलेटिक स्टार रहे। उन्होंने कई वर्षों तक भारतीय हैमर और डिस्कस थ्रो पर अपना दबदबा कायम रखा। उन्होंने 1966 और 1970 के एशियाई खेलों में डिस्कस थ्रो में गोल्ड मेडल जीते, जिसमें एशियाई खेलों का रिकॉर्ड 56.76 मीटर था। 

इसके अलावा साल 1966 में कॉमनवेल्थ गेम्स में और 1974 में एशियन गेम्स में उन्होंने सिल्वर मेडल जीता। साथ ही उन्होंने 1968 और 1972 समर ओलंपिक्स में भी हिस्सा लिया। साल 1998 के बाद प्रवीण कुमार ने एक्टिंग से दूरी बना ली लेकिन करीब 15 साल बाद 2013 में एक बार फिर उन्होंने पर्दे पर कदम रखा। 

महाभारत और बर्बरीक फ‍िल्‍म में भीम बने। हालांकि इसके बाद उन्होंने राजनीति में कदम रखा। साल 2013 में वो आम आदमी पार्टी से जुड़े और वजीरपुर से दिल्ली विधानसभा के लिए चुनाव भी लड़ा लेकिन वो हार गए। इसके बाद साल 2014 में वह बीजेपी के साथ जुड़ गए। 

Comments

Popular posts from this blog

UP Police Bharti Exam Dates: यूपी पुलिस में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की नई डेट रिलीज, पढ़े पूरी डिटेल्स

बिना परीक्षा 4000 से ज्यादा पदों पर रेलवे में निकली भर्तियां, अंतिम तारीख से पहले करें आवेदन

IPL 2024 के Rajasthan Royals मैच टिकट करें ऑनलाइन बुक, इन 6 स्टेप्स को करें फॉलो