साउथ सुपरस्टार Prabhas की फिल्म 'सालार' के लिए ओटीटी प्लेटफॉर्म्स के बीच छिड़ी जंग


साउथ सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) की अपकमिंग फिल्म सालार लगातार सुर्खियों में है। केजीएफ (KGF) निर्देशक प्रशांत नील (Prashanth Neel) की इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। प्रशांत नील की इस फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी एक्साइटमेंट है। 

खबर है कि फिल्म के डिजिटल राइट्स हथियाने के लिए अभी से ही ओटीटी प्लेटफॉर्म्स के बीच जंग छिड़ निकली है। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म के पोस्ट थियेट्रिकल डिजिटल राइट्स हथियाने के लिए कई ओटीटी मालिकों ने फिल्म निर्माताओं से बातचीत शुरू कर दी है। 


ओटीटी मालिक फिल्म के अधिकारों के लिए मोटी रकम देने तक के लिए तैयार हैं। एक ओटीटी प्लेटफॉर्म के द्वारा फिल्म के लिए 200 करोड़ रुपये की मोटी रकम देने का ऑफर सामने आया है। जिस पर अभी तक मेकर्स ने कोई फैसला नहीं किया है। मेकर्स इस पर जल्दी ही कोई फैसला ले लेंगे।

प्रभास की फिल्म सालार को मिली 200 करोड़ रुपये की डील काफी बड़ी मानी जा रही है। बता दें कि फिल्म स्टार प्रभास और श्रुति हासन स्टारर इस फिल्म की काफी हद तक शूटिंग पूरी हो चुकी है। फिल्म रिलीज तारीख पर पर अभी तक संशय बरक़रार है। 

यह भी पढ़े: स्कूल में कलरफूल ब्रा पहन कर जाने पर लड़के ने छेड़ा, तो ऐसी थी राधिका मदान की प्रतिक्रिया 

Comments

Popular posts from this blog

T20 World Cup: पाक से हार के बाद बोले कोहली- हम जानते हैं कि खेल कहां गलत हुआ

बिना परीक्षा 4000 से ज्यादा पदों पर रेलवे में निकली भर्तियां, अंतिम तारीख से पहले करें आवेदन

UP Police Bharti Exam Dates: यूपी पुलिस में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की नई डेट रिलीज, पढ़े पूरी डिटेल्स