इंदौर में जन्मीं Lata Mangeshkar का अपनी जन्मस्थली में हुआ पहला शो तो डेढ़ रुपये का था टिकट


सुर साम्राज्ञी Lata Mangeshkar का जन्म इंदौर में हुआ था। अखिल भारतीय उद्योग प्रदर्शनी में प्रस्तुति देने जब वह इंदौर आई तो डेढ़ रुपये से लेकर 25 रुपये तक का टिकट रखा गया था। भारत रत्न Lata Mangeshkar का जन्म इंदौर के सिख मोहल्ला में 28 सितंबर 1929 को हुआ था। 



जिस घर में उनका जन्म हुआ था, उस समय वाघ साहब के बाड़े के रूप में जाना जाता था। सात साल की उम्र तक लता का परिवार इसी घर में रहा। आज यह घर एक कपड़े के शो रूम में तब्दील हो गया है। Lata Mangeshkar की याद को चिरस्थायी बनाने के लिए कपड़े की दुकान में भी म्यूरल्स लगाए गए हैं। 



लता मंगेशकर की इंदौर में पहली प्रस्तुति अखिल भारतीय कृषि एवं उद्योग प्रदर्शनी में हुई थी। इसमें टिकट की दर डेढ़ रुपये से 25 रुपये तक रखी गई थी। उनके पिता दीनानाथ मंगेशकर की पुण्यतिथि पर लता के भाई ह्दयनाथ मंगेशकर और बहन उषा मंगेशकर ने भी इसी मंच से प्रस्तुति दी थी। 

यह भी पढ़े: स्कूल में कलरफूल ब्रा पहन कर जाने पर लड़के ने छेड़ा, तो ऐसी थी राधिका मदान की प्रतिक्रिया 

Comments

Popular posts from this blog

T20 World Cup: पाक से हार के बाद बोले कोहली- हम जानते हैं कि खेल कहां गलत हुआ

बिना परीक्षा 4000 से ज्यादा पदों पर रेलवे में निकली भर्तियां, अंतिम तारीख से पहले करें आवेदन

UP Police Bharti Exam Dates: यूपी पुलिस में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की नई डेट रिलीज, पढ़े पूरी डिटेल्स