Lata Mangeshkar ने 1983 Cricket Worldcup जीतने वाली टीम के लिए फ्री में किया था कंसर्ट


स्वर कोकिला लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) का 92 साल की उम्र में निधन हो गया। लता जी को क्रिकेट से खास लगाव था। उन्हें क्रिकेट देखने का शौक था। कपिल देव, सुनील गावस्कर, सचिन तेंदुलकर से लेकर महेंद्र सिंह धोनी तक लता जी के पसंदीदा खिलाड़ियों में रहे हैं। क्रिकेट से भी उनका बहुत करीबी रिश्ता था।

बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष राज सिंह डूंगरपुर उनके करीबी दोस्त थे। भारत पहली बार 1983 में वर्ल्ड कप में जीतने में सफल रहा था। उस वर्ल्ड कप से जुड़ा एक रोचक वाकया लता जी से जुड़ा हुआ है। वर्ल्ड कप फाइनल से पहले उन्होंने टीम को रात के खाने पर आमंत्रित किया था। 

लता जी ने लॉर्ड्स में खेले भारत और वेस्टइंडीज के फाइनल को लाइव देखा था। उन्होंने चैंपियन बनने के बाद भारतीय टीम को फिर से खाने पर बुलाया था। लता दीदी ने लंदन से आने के बाद दिल्ली के इंद्रप्रस्थ स्टेडियम में आयोजित एक संगीत कार्यक्रम में भाग लिया था और 20 लाख रुपये जुटाए थे। 

यह 4 घंटे का कंसर्ट था। सुनील गावस्कर और कपिल देव उनके पास खड़े नजर आए थे। इतना ही नहीं उनके भाई हृदयनाथ ने विशेष रूप से एक गीत की रचना की, जिसे टीम के सभी सदस्यों ने गाया था। कंसर्ट के बाद टीम के सदस्यों को एक-एक लाख रुपये दिए गए। 

यह भी पढ़े: राजनीति में किस्मत आजमा चुके है ये 9 भारतीय एथलीट्स, कोई बना सांसद तो कोई रहा असफल 

Comments

Popular posts from this blog

UP Police Bharti Exam Dates: यूपी पुलिस में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की नई डेट रिलीज, पढ़े पूरी डिटेल्स

बिना परीक्षा 4000 से ज्यादा पदों पर रेलवे में निकली भर्तियां, अंतिम तारीख से पहले करें आवेदन

IPL 2024 के Rajasthan Royals मैच टिकट करें ऑनलाइन बुक, इन 6 स्टेप्स को करें फॉलो