India Post Payments Bank ग्राहकों के लिए बुरी खबर, अब मिलेगा कम ब्याज


इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक (आईपीपीबी) ने बचत खातों पर ब्याज दरों में बदलाव किया है। ये नयी ब्याज दरें मंगलवार 1 फरवरी 2022 से प्रभावी हो गयी हैं। बैंक ने इन ब्याज दरों में 25 आधार अंकों (0.25 फीसदी) की कटौती की है, जो इसके बचत खाताधारकों के लिए बुरी खबर है। बता दें कि इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक इंडिया पोस्ट का हिस्सा है जिसका स्वामित्व डाक विभाग के पास है, जो भारत सरकार के संचार मंत्रालय का हिस्सा है।

1 फरवरी 2022 से बैंक 1 लाख रुपये तक के बैलेंस के लिए 2.25 प्रतिशत ब्याज दर की पेशकश करेगा। इसके साथ ही बैंक की वेबसाइट के अनुसार 1 लाख रुपये से अधिक और 2 लाख रुपये तक के बैलेंस के लिए ब्याज दर 2.50 प्रतिशत होगी।

दरों में बदलाव से पहले बैंक 1 लाख रुपये तक के बैलेंस के लिए 2.50 प्रतिशत की ब्याज दर और 1 लाख रुपये से अधिक और 2 लाख रुपये तक के बैलेंस के लिए 2.75 प्रतिशत की ब्याज दर की पेशकश कर रहा था। ये दरें 1 जुलाई 2021 से प्रभावी थीं।

यह भी पढ़े: विंटर ओलंपिक का बायकॉट करेगा भारत, गलवान को लेकर चीन के रुख पर लगाई लताड़

Comments

Popular posts from this blog

UP Police Bharti Exam Dates: यूपी पुलिस में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की नई डेट रिलीज, पढ़े पूरी डिटेल्स

बिना परीक्षा 4000 से ज्यादा पदों पर रेलवे में निकली भर्तियां, अंतिम तारीख से पहले करें आवेदन

IPL 2024 के Rajasthan Royals मैच टिकट करें ऑनलाइन बुक, इन 6 स्टेप्स को करें फॉलो