करोड़ों की संपत्ति के मालिक है Hrithik Roshan, कई लग्जरी कारों के हैं शौकीन
बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) इन दिनों सबा आजाद (Saba Azad) के साथ डेटिंग को लेकर चर्चाओं में हैं। लग्जरी लाइफस्टाइल जीने के शौकीन ऋतिक करोड़ों की संपत्ति के मालिक है। एक रिपोर्ट के मुताबिक ऋतिक रोशन की कुल संपत्ति आज की तारीख में करीब 2745 करोड़ रुपये है।
उनकी कमाई का जरिया फिल्में और विज्ञापन हैं। रिपोर्ट के आधार पर उनकी मासिक कमाई 20 करोड़ रुपये है। अगर वार्षिक कमाई की बात करें तो ऋतिक रोशन की साल की कमाई 260 करोड़ रुपये है। ऋतिक रोशन के पास कई लग्जरी कारें हैं। उनके पास पोर्शे कार है जिसकी कीमत 1.22 करोड़ रुपये है।
पिछले कुछ सालों में ऋतिक रोशन की कुल संपत्ति में लगातार इजाफा हुआ है। जहां साल 2020 में उनकी कुल कमाई 2410 करोड़ रुपये थी जो कि साल 2021 में 2745 करोड़ रुपये है। ऋतिक रोशन के पास कई लग्जरी कारें हैं। उनके पास फेरारी, वोल्वो, ऑडी और मर्सिडीज कारे हैं।
यह भी पढ़े: स्कूल में कलरफूल ब्रा पहन कर जाने पर लड़के ने छेड़ा, तो ऐसी थी राधिका मदान की प्रतिक्रिया
Comments
Post a Comment