जन्मदिन पर फोटो शेयर कर Abhishek Bachchan ने अगली फिल्म का किया एलान


बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन आज अपना 46वां जन्मदिन मना रहे हैं। अभिषेक का जन्म 5 फरवरी 1976 को मुंबई में हुआ था। अभिषेक बच्चन को फैंस से लेकर बॉलीवुड स्टार्स तक अलग-अलग अंदाज में बधाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर हजारों लोग उनके नाम से पोस्ट कर रहे हैं। 

अब अभिषेक बच्चन ने भी अपने फैंस को अपने जन्मदिन के मौके पर एक खास तोहफा दिया है। अभिषेक बच्चन ने आज अपनी अगली फिल्म का एलान किया है। अभिषेक बच्चन डायरेक्टर आर बाल्की की अगली फिल्म 'घूमर' में नजर आएंगे। इस फिल्म की शूटिंग भी अभिषेक बच्चन ने शुरू कर दी है।


बच्चन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपनी अगली फिल्म के बारे में जानकारी दी है। इस पोस्ट में अभिषेक ने भगवान गणेश की तस्वीर के साथ क्लैप बोर्ड की फोटो दिखाई है, जिस पर ‘घूमर’ लिखा हुआ नजर आ रहा है। 

यह भी पढ़े: महिलाओं की 'ब्रा स्ट्रेप' दिखने पर आलोचना करने वालों के खिलाफ आवाज उठा चुकी है राधिका मदन 

Comments

Popular posts from this blog

T20 World Cup: पाक से हार के बाद बोले कोहली- हम जानते हैं कि खेल कहां गलत हुआ

बिना परीक्षा 4000 से ज्यादा पदों पर रेलवे में निकली भर्तियां, अंतिम तारीख से पहले करें आवेदन

UP Police Bharti Exam Dates: यूपी पुलिस में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की नई डेट रिलीज, पढ़े पूरी डिटेल्स