महज 26 रुपए जेब में डाल भागकर आ गए थे कश्मीर से मुंबई, ऐसा था Bollywood का यह खलनायक
पुरानी बॉलीवुड फ़िल्मों के कई विलेन अपने ख़ास अंदाज़ के लिए आज भी जाने जाते हैं. बॉलीवुड फ़िल्मों के पुराने खलनायकों की बात हो, और 'जीवन' नाम का जिक्र न हो तो बात अधूरी सी लगती हैं। जी हां, 60-70 के दशक की बॉलीवुड फ़िल्मों के खलनायकों में ये नाम शीर्ष पर था।
Bollywood Villain Jeevan
उनका असली नाम है ओंकार नाथ धर. 'जीवन' उनका स्टेज़ नाम था. जन्म 24 अक्टूबर में श्रीनगर (कश्मीर) में हुआ था. उनके पिता गिलगित के गवर्नर थे और उनके 23 भाई-बहन थे. उनके जन्म के समय उनकी मां का देहांत हो गया था. वहीं, तीन साल में उन्होंने अपनी पिता को भी खो दिया था।
फ़ोटोग्राफ़र बनने की चाह में वो कश्मीर से मुंबई भागकर आ गए थे. उनकी जेब में मात्र 26 रुपए थे. वो फ़ोटोग्राफ़ी में कुछ अच्छा करना चाहते थे, ताकि कश्मीर जाकर एक फ़ोटो स्टूडियो खोल सकें। फ़िल्म डायरेक्टर मोहन सिन्हा के स्टूडियों में उन्हें रिफ़्लेक्टर पर सिल्वर पेपर चिपकाने का काम मिला था.
मोहन सिंहा द्वारा डायरेक्ट फ़िल्म Fashionable India (1935) में उन्हें चंद लाइनों का रोल ऑफ़र हुआ. इस तरह उनकी फ़िल्मी करियर की शुरुआत हो चुकी थी। अलग-अलग भाषाओं में क़रीब 61 फ़िल्मों व थियेटर में नारद मुनी का रोल किया था. अब तक कोई भी उनका ये रिकॉर्ड तोड़ नहीं पाया है।
विलेन के रूप में मिली नई पहचान
उन्होंने कई फ़िल्मों में बतौर विलेन के रूप में काम किया और बॉलीवुड के लोकप्रिय विलेन में शामिल हो गए. उन्होंने अमर अकबर एन्थोनी, क़ानून, प्रोफ़ेसर प्यारेलाल, मेला, धर्म-वीर, अफ़साना, स्टेशन मास्टर आदी उनकी यादगार फ़िल्में हैं. वहीं, उन्हें जीवन नाम फ़िल्म निर्माता ‘विजय भट्ट’ ने दिया था।
एक लंबा समय फ़िल्मों में बिताकर एक्टर जीवन 71 साल की उम्र (10 जून 1987) में हम सभी को अलविदा कहकर चले गए थे. उम्मीद है कि ये लेख आपको पसंद आया होगा. अगर आप कुछ कहना चाहते हैं, तो कमेंट बॉक्स की मदद ले सकते हैं।
यह भी पढ़े: India Post Payments Bank ग्राहकों के लिए बुरी खबर, अब मिलेगा कम ब्याज
Comments
Post a Comment