15 अगस्त को ना सिर्फ भारत बल्कि इन 5 देशों को भी मिली थी गुलामी की जंजीरो से आजादी

15 अगस्त 1947 को भारत देश अंग्रेजों की गुलामी से आजाद हुआ था। देश का हर नागरिक इस वर्ष अपने 75वें स्वतंत्रता दिवस के जश्न में डूबा हुआ हैं। इसी बीच कलमकुंज की टीम अपने पाठकों के लिए एक से बढ़कर एक रोचक जानकारियां लाने का काम कर रही हैं। इस लेख में हम आपको भारत समेत दुनिया के उन छह देशों के बारे में बताने जा रहे है, जिन्हें 15 अगस्त के दिन ही आजादी प्राप्त हुई थी। आप नहीं जानते तो … तो चलिए हम आपको बता देते हैं।

Bahrain indenpedece day

बहरीन

ब्रिटेन की गुलामी से बहरीन को 15 अगस्त 1971 को आजादी मिली थी। हालांकि, 1960 के दशक से ही अंग्रेजों की फौज ने बहरीन को छोड़ना शुरू कर दिया था। लेकिन 15 अगस्त को ब्रिटेन और बहरीन के मध्य संधि हुई और बहरीन आजाद देश बना। इन सब के बाबजूद बहरीन अपना नेशनल हॉलीडे 16 दिसंबर को मनाता है, क्योंकि इस दिन यहां के शासक ‘इसा बिन सलमान अल खलीफा’ बहरीन की सत्ता पर काबिज हुए थे।

Congo indenpedece day

कांगो

कांगो नाम के देश को 15 अगस्त 1960 को आजादी मिली थी। फ्रांस का कांगो पर 1880 से कब्जा था। आजादी के बाद ये रिपब्लिक ऑफ कांगो बन गया।

Liechtenstein independece day

लिकटेंस्टीन

लिकटेंस्टीन ने 15 अगस्त 1866 को जर्मनी से आजादी हासिल की थी। साल 1940 से ये देश हर साल 15 अगस्त को ही स्वतंत्रता दिवस मनाता आ रहा है।

South Korea independence day

साउथ कोरिया

15 अगस्त 1945 को साउथ कोरिया देश भी आजाद हुआ था। साउथ कोरिया को जापान से आजादी मिली थी। उस वक्त यूएस और सोवियत फोर्सेज ने जापान के कब्जे से साउथ कोरिया को बाहर निकाला था। इस दिन को कोरिया के लोग नेशनल हॉलीडे के रूप में मनाते हैं।

North Korea independence day

नॉर्थ कोरिया

ये देश भी 15 अगस्त 1945 को ही आजाद हुआ था और साउथ कोरिया की तरह ही नॉर्थ कोरिया को भी जापान से आजादी मिली थी। ये देश भी इस दिन को नेशनल हॉलीडे के रूप में मनाता है, और छुट्टी होने की वजह से लोग इस दिन यहां शादी करते हैं जो अब एक परंपरा सी बन चुकी है।


यह भी पढ़े

स्वंतत्रता दिवस: आजादी से पहले विदेश में तिरंगा फहराने वाली क्रांतिकारी महिला के बारे में जानें

Comments

Popular posts from this blog

UP Police Bharti Exam Dates: यूपी पुलिस में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की नई डेट रिलीज, पढ़े पूरी डिटेल्स

बिना परीक्षा 4000 से ज्यादा पदों पर रेलवे में निकली भर्तियां, अंतिम तारीख से पहले करें आवेदन

IPL 2024 के Rajasthan Royals मैच टिकट करें ऑनलाइन बुक, इन 6 स्टेप्स को करें फॉलो