चीन के इस शापित गांव का हाल जानकर कोई भी कहेगा ‘ओह माय गॉड’

चीन अपनी शक्तियों का अक्सर दंभ भरता रहता है। लेकिन चीन के खुद के घर में एक गांव ऐसा है जिसका हाल जानकर किसी के भी मुंह से भी सिर्फ यही निकलेगा ‘ओह माय गॉड’। जी हां दोस्तों हर क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ होने का दंभ भरने वाला चीन अपने इस गांव की एक बड़ी खामी को आज भी दूर नहीं कर पाया है। टेक्नोलॉजी, विज्ञान और व्यापार, जैसे हर क्षेत्र में खुद को सर्वश्रेष्ठ मानने वाले चीन का यह गांव शापित माना जाता है। चलिए इस बारे में व‍िस्‍तार से जानते हैं…

शापित है चीन का यह गांव

लगभग हर तरह की टेक्नोलॉजी रखने वाले चीन में एक ऐसा गांव है जहां लोग केवल बौने ही जन्म लेते है। इसी वजह से इस गांव को बौनों का गांव भी कहा जाता है। आम लोग गांव को शापित मानते है तो वही दूसरी तरफ कुछ वैज्ञानिक तथ्‍य अलग ही इशारा करते है। चीन के श‍िचुआन प्रांत के इस गांव का नाम ‘यांग्‍सी’ है। यहां पैदा होने वाले बच्चों का कद 5 से 7 साल तक की उम्र तक तो सामान्‍य रूप से बढ़ता है, लेकिन इसके बाद उसकी लंबाई रुक जाती है।

Yangsi village of China is cursed, knowing you will say 'Oh my God'
6 दशकों से नहीं सुलझा रहस्‍य

इस गांव में किसी भी व्यक्ति की लंबाई 2 फीट 1 इंच से लेकर 3 फीट 10 इंच तक ही रहती है। करीब 6 दशकों यानी क‍ि 60 सालों से इस गांव में लोग बौने ही पैदा होते आ रहे है। गांव की इस समस्या पर कई शोध भी किये गए लेकिन आज तक वैज्ञानिक इसका कोई अंतिम निष्कर्ष नहीं निकाल सके है। गांव के प्राकृतिक संसाधनों पर भी पूरा र‍िसर्च क‍िया जा चुका है, लेकिन सिर्फ असफलता ही हाथ लगी है।

Yangsi village of China is cursed, knowing you will say 'Oh my God'
वैज्ञान‍िक दे चुके है ऐसा तथ्य

यांग्‍सी गांव को लेकर वैज्ञान‍िकों का कहना है कि गांव की मिट्टी में पारा अध‍िक होना इस समस्या का एक कारण हो सकता है। इसके अलावा वर्षों पहले जापान द्वारा चीन पर छोड़ी गई जहरीली गैसे भी इस बौनेपन की वजह हो सकती है।

Yangsi village of China is cursed, knowing you will say 'Oh my God'
आम लोगों की अलग है धारणा

अन्‍य मान्‍यताओं के मुताबिक लोगों का कहना है कि यहां पर दशकों पूर्व लोगों ने अपने पूर्वजों को सही तरह से दफन नहीं क‍िया है। जिसके चलते ही लोग बौने पैदा होते हैं। वही कुछ लोग कहते हैं क‍ि यांग्‍सी का फेंगशुई खराब है। खैर कारण जो भी हो लेकिन यांग्‍सी के लोगों के लिए यह क‍िसी शाप से कम नहीं है।


यह भी पढ़े:
एक समय ‘प्लेग’ की महामारी ने दुनियाभर में मचाया था हाहाकार, जानिये कैसे और कब फैली ये बीमारी

Comments

Popular posts from this blog

UP Police Bharti Exam Dates: यूपी पुलिस में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की नई डेट रिलीज, पढ़े पूरी डिटेल्स

बिना परीक्षा 4000 से ज्यादा पदों पर रेलवे में निकली भर्तियां, अंतिम तारीख से पहले करें आवेदन

IPL 2024 के Rajasthan Royals मैच टिकट करें ऑनलाइन बुक, इन 6 स्टेप्स को करें फॉलो