AAP की राष्ट्र निर्माण यात्रा पहुंची श्रीगंगानगर, मिला जनता का अपार समर्थन











राष्ट्र निर्माण के लिए जनता से जुडाव जरूरी, 72 वर्षो में पहला अवसर है जब कोई पार्टी काम की बदोलत जनता के बीच जा रही है- रामपाल जाट





जयपुर। आम आदमी पार्टी की राजस्थान में रामपाल जाट के नेतृत्व में चल रही राष्ट्र निर्माण यात्रा आज दूसरे दिन श्रीगंगानगर पहुंची, इससे पहले यह यात्रा सोमवार को सीकर जिले से यात्रा प्रारम्भ होकर लक्ष्मणगढ़, फतेहपुर, सरदार शहर, चुरू, सुजानगढ़, हनुमानगढ़ में गई जहाँ पर पार्टी कार्यकर्ताओ और समर्थकों के साथ जन सामान्य ने गर्मजोशी के साथ प्रदेश अध्यक्ष रामपाल जाट का स्वागत अभिनन्दन किया।





यात्रा मीडिया प्रभारी रामेश्वर उर्फ़ पिंटू ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष रामपाल जाट के नेतृत्व में आयोजित राष्ट्र निर्माण यात्रा ने सोमवार को सर्वप्रथम लक्षमणगढ़ में चाय के साथ चर्चा की, लोगो से मुलाकात की, पम्पलेट बांटे, समर्थकों के घरों पर बेनर-पोस्टर लगवाये उसके बाद यात्रा फतेहपुर पहुची, जहाँ पर फतेहपुर से पार्टी के पूर्व विधायक प्रत्याशी तैयब महराब खान के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओ और समर्थकों ने यात्रा का स्वागत किया, उसके बाद चुरू में सभा में उपस्थित आए बड़ी संख्या में किसानों को संबोधित किया और सभी ने एक स्वर में उदघोष किया कि "वे जाति धर्म से तोड़ेंगे, हम मूंग उड़द से जोड़ेंगे"।





हनुमानगढ़ में आम आदमी की सभा को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष रामपाल जाट ने कहा कि “आज सरकार और जनता के बीच खाई बनती जा रही है, वर्तमान में चल रही सरकार लगातार जनता की पहुँच से दूर होती जा रही है, ना जनता के काम हो रहे है और ना ही जनता से जुडाव हो रहा है, प्रदेश लगातार सरकारों की अदला – बदली का दंश झेलने पर मजबूर हो रहा है। आम आदमी पार्टी प्रदेश की जनता का सबसे बेहतर और मजबूत विकल्प की ओर देख रही है, क्योकि राष्ट्र निर्माण के लिए जनता से जुडाव जरुरी है, यह 72वर्षो में पहला अवसर जब कोई पार्टी काम की चर्चा कर सत्ता में आई है, जिसका पूरे देश में बदलाव का संदेश है। हनुमानगढ़ में सेम समस्या से किसानों को मुक्ति दिलाने एवं खेती के लिए निशुल्क बिजली उपलब्ध कराने आदि के लिए सभा में किसानों ने उदघोष किया कि बीती रात हो गई भोर, चलो किसानों राज की ओर। इसी दिशा में प्रदेश में आम आदमी पार्टी राष्ट्र निर्माण अभियान को लेकर जनता के बीच जा रही है, राजस्थान में “राष्ट्र निर्माण अभियान" के तहत “राष्ट्र निर्माण यात्रा" प्रदेश के सभी सातों संभाग में निकाली जा रही है जिसमे प्रदेश के 23 जिले दो चरणों में पूरे किये जायेगे. फतेहपुर के बाद यात्रा सरदार शहर, चुरू, सुजानगढ़ में जनता से संवाद करते हुए, पम्पलेट बांटते हुए और लोगो से जुड़ने की अपील करते हुए हनुमानगढ़ पहुंची जहाँ पर पार्टी के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र बेनीवाल एवं कार्यकारिणी ने आम आदमी सभा का आयोजन बिश्नोई धर्मशाला में शानदार आयोजन करवाया।





मंगलवार को बीकानेर, बुधवार को जोधपुर पहुचेगी यात्रा





प्रदेश संगठन सचिव गिर्राज सिंह खंगारोत ने बताया कि मंगलवार को यात्रा श्रीगंगानगर से पत्रकार वार्ता कर आरम्भ होगी, उसके बाद यात्रा खाजूवाला, लूनकरणसर होते हुए बीकानेर पहुंचेगी।


इस यात्रा के साथ चल रहे प्रदेश संगठन सचिव गिरिराज खंगारोत, दूदू अध्यक्ष नानकराम खटीक, किसान नेता मिश्रीलाल गुर्जर और सोशल मीडिया से हरलाल सिंह सहित और भी कई साथ रहे।





ऐसे चल रही है दिनचर्या, बनाया प्रतिदिन का कार्यक्रम





मीडिया को-ओडिनेटर अभिषेक जैन बिट्टू ने जानकारी दी कि यात्रा के लिए प्रदेश अध्यक्ष रामपाल जाट ने पहले से ही पूरी रूप रेखा तेयार कर ली थी, उसी आधार पर पार्टी ने अभियान में चलने वाले सभी कार्यकर्ताओ के लिए प्रतिदिन की दिनचर्या का कार्यक्रम निर्धारित किया हुआ है. 





निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रात : 5 बजे जागरण, प्रात : 8 बजे तक स्नान, प्रात : 9 बजे तक कम से कम 5 परिवारों से सम्पर्क, प्रात : 10 बजे तक भोजन, प्रात : 10.30 बजे पत्रकार वार्ता, प्रात : 11.30 बजे तक यात्रा प्रारम्भ ग्रामों में जनसम्पर्क, सभाएं और वार्ता सायं : 7 बजे तक भोजन सायं 7.30 बजे से 9.30 बजे तक सत्संग सभा और रात्रि 10 बजे विश्राम आदि की दिनचर्या बनाई गई है।


Comments

Popular posts from this blog

UP Police Bharti Exam Dates: यूपी पुलिस में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की नई डेट रिलीज, पढ़े पूरी डिटेल्स

बिना परीक्षा 4000 से ज्यादा पदों पर रेलवे में निकली भर्तियां, अंतिम तारीख से पहले करें आवेदन

IPL 2024 के Rajasthan Royals मैच टिकट करें ऑनलाइन बुक, इन 6 स्टेप्स को करें फॉलो