जानिए कौन है मीनल दाखवे भोंसले, कोरोना टेस्ट किट बनाने के लिए देशभर में हो रही तारीफ
पूरा देश कोरोना नाम की महामारी से जूझ रहा है। इसी बीच सोशल मीडिया पर पुणे की वायरलॉजिस्ट मीनल दाखवे भोंसले चर्चा का विषय बन गई है। उनकी हर तरफ तारीफे हो रही है और हर कोई उनके बारे में अधिक से अधिक जानना चाहता है। जानना चाहे भी क्यों नहीं आखिर उन्होंने काम ही सराहनीय किया है। दरअसल मीनल दाखवे ने अपनी प्रेग्नेंसी के आखिरी महीनों में भी देशसेवा करते हुए अपनी टीम के साथ मिलकर कोरोना वायरस जांच किट तैयार की है। विदेशी किट से सस्ती है स्वदेशी कोरोना किट मीनल दाखवे की यह किट इसलिए भी खास है क्योंकि इसकी मदद से महज 1200 रुपये प्रति व्यक्ति खर्च में कोरोना टेस्ट किया जा सकता है। यही नहीं पुणे की डायग्नोस्टिक फर्म माइलैब डिस्कवरी सॉल्युशंस द्वारा बनाई गई इस किट की मदद से 100 सैंपल टेस्ट किए जा सकते हैं। वही विदेशी किट से टेस्ट का खर्च 4500 रुपये आ रहा था। बता दे मीनल माइलैब डिस्कवरी सॉल्युशंस के लिए काम कर रही है। उन्हीं के नेतृत्व में यह स्वदेशी कोरोना किट तैयार की गई है। 10 लोगों की टीम ने तैयार की कोरोना किट जब मीनल इस किट को बनाने के लिए काम कर रही थी तो वह प्रेग्नेंसी के आखिरी महीनों में थी...