सोशल मीडिया: खुद को पॉपुलर होता देखने की होड़ में किधर जा रहा युवा ?



खुद को पॉपुलर होता देखने की होड़ में युवा वर्ग कहाँ जा रहा हैं, ये सवाल उठना लाजिमी हैं। तकनीक के बढ़ते उपयोग ने विश्व को जिस मुकाम पर ला खड़ा किया हैं, उससे नीचे देखना असंभव सा प्रतीत होता हैं। तकनीक का अगर सर्वाधिक फायदा किसी ने उठाया हैं तो वह हैं -‘युवा वर्ग’, मोबाइल से सेल्फ़ी खींचकर अपनी पिक्चर्स को सोशल मीडिया पर अपलोड करने का जैसे तो ट्रेंड ही चल पड़ा हैं। हालांकि इस होड़ में तो हर व्यक्ति शामिल हैं, खुद ही सोचिये क्या आप पॉपुलर होना नहीं चाहते ? क्या आप नहीं चाहते कि लोग आपको जानें ? और तो और क्या आप ये तो बिलकुल नहीं चाहते होंगे कि आप जहां जाए आपको वहां सम्मान मिले ?


पारिवारिक प्रतिबंध और आधुनिक ज्ञान की कमी

जी हाँ, ये तो बेतुका होगा कि आप कहे आपको फेमस नहीं होना। यह बात सही हैं कि प्रसिद्धि हर कोई लेना चाहता हैं। अगर ऐसा कोई नहीं कर पा रहा हैं तो इसका कारण हैं मन में छिपी ‘अभिलाषा’ या फिर झिझक, जिसे आप बाहर नहीं निकाल पा रहे हैं। कई ऐसे बंधन भी होंगे जो आपको पॉपुलर होने से रोक रहे हैं। जैसे- परिवार की बंदिशे और आधुनिक ज्ञान का अभाव। बस यही कारण हैं कि आप खुद को लोगों की नज़रों में ला पाने में असमर्थ साबित हो रहे हैं। इसके उलट जिम्मेदारियों से दूर और आधुनिक ज्ञान के होने से ‘युवा वर्ग’ उस प्रसिद्धि को महसूस कर पा रहा हैं। जो पुरानी पीढियां नहीं कर पा रही हैं।


सोशल मीडिया बना सफलता की कुंजी

इसमें गलती किसी की नहीं हैं। बल्कि ये सब यदि संभव हो सका हैं तो वो हैं विज्ञान का बढ़ता प्रभाव। विज्ञान ने विश्व को तीव्र गति प्रदान की हैं। अब तकनीक की उपयोगिता से शायद ही ऐसा कोई कार्य मनुष्य के लिए असंभव रहा हो जो नहीं हो सके। अगर खुद को फेमस करने वाले प्लेटफॉर्म्स की बात करे तो सोशल मीडिया के रूप में आज हर व्यक्ति विशेषकर युवा वर्ग के हाथ में ‘सक्सेज की’ (Success Key) हाथ लगी हैं। जिसके जरिये व्यक्ति अपने ख़ास स्किल्स ,कलाकारी और अपनी बुद्धिमत्ता को विश्वभर के लोगों के साथ आसानी से शेयर कर सकता हैं।


तकनीक बढ़ेगी और अपराध भी नए पैदा होंगे

अंत में यह समझना बेहतर होगा कि तकनीक के इस युग में इन प्लेटफॉर्म्स का प्रयोग करिये। लेकिन साइबर क्राइम की समस्याओं से बचने का उचित प्रबंध करना भी आवश्यक हैं। लड़कियों और महिलाओं को अपने फोटोग्राफ्स सोशल मीडिया जैसे प्लेटफार्म पर डालने से पहले संभलना बहुत जरुरी हैं। जाहिर हैं जिस तेजी से तकनीक बढ़ेगी और नए बदलाव होंगे। तो अपराध भी नए उतपन्न होंगे।


436 words 2,097 characters


Also read: Social Media: Where are youth going in their quest for fame?

Comments

Popular posts from this blog

UP Police Bharti Exam Dates: यूपी पुलिस में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की नई डेट रिलीज, पढ़े पूरी डिटेल्स

बिना परीक्षा 4000 से ज्यादा पदों पर रेलवे में निकली भर्तियां, अंतिम तारीख से पहले करें आवेदन

IPL 2024 के Rajasthan Royals मैच टिकट करें ऑनलाइन बुक, इन 6 स्टेप्स को करें फॉलो