खेल समाचार: 12 की उम्र में टीना सैनी का विश्व कुश्ती प्रतिस्पर्धा 2019 के लिए हुआ चयन


छोटी उम्र से ही किसी खेल के प्रति जज्बे की कहानी को जीवंत करती है टीना सैनी, जिन्हें महज 12 वर्ष की उम्र में अपने देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला है। गुलाबी नगरी जयपुर के प्रताप नगर क्षेत्र की निवासी टीना 7वीं कक्षा की छात्रा है। टीना को 6 नवंबर को अजेरबकेन देश की राजधानी बाकू में आयोजित होने वाली विश्व कुश्ती प्रतिस्पर्धा 2019 (ग्रेप्पलिंग) के लिए चुना गया है। वह इस प्रतियोगिता में शामिल होकर पूरे देश का मान बढ़ाएगी।


आत्मरक्षा से जुड़े खेलों से रहा लगाव

टीना के पिता गणपत सैनी बताते है कि, उनकी बेटी देश के लिए कुछ कर दिखाने का सपना रखती है। वह अपने इस सपने को पूरा करने के लिए काफी मेहनत भी कर रही है, यही लगन उसे निरंतर कुश्ती का अभ्यास करने की प्रेरणा देती है। शुरूआती दिनों से ही टीना को ताइक्वांडो, कुश्ती जैसे आत्मरक्षा से जुड़े खेलों से लगाव रहा है, यही वजह है कि आज वह उन चुनिंदा प्लेयर्स में शामिल है जिन्हें कम उम्र में देश का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला है।


माता-पिता का रहा सबसे बड़ा योगदान

कम उम्र में देश के लिए खेलना अपने आप में गर्व करने वाली बात है। टीना जैसी न जाने कितनी प्रतिभाएं हमारे देश में है, जो अपने सपनों को पूरा करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है, बस जरुरत है तो सिर्फ एक मार्गदर्शन की। टीना की इस उपलब्धि पर उसके माता-पिता का भी अहम योगदान रहा है, जिन्होंने उसके सपनों के परों को काटा नहीं बल्कि एक नई उड़ान देने के लिए जो बल पड़ा वो किया। जरुरत है समाज की रूढ़िवादी प्रथाओं से आगे सोचने की .



Comments

Popular posts from this blog

T20 World Cup: पाक से हार के बाद बोले कोहली- हम जानते हैं कि खेल कहां गलत हुआ

बिना परीक्षा 4000 से ज्यादा पदों पर रेलवे में निकली भर्तियां, अंतिम तारीख से पहले करें आवेदन

UP Police Bharti Exam Dates: यूपी पुलिस में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की नई डेट रिलीज, पढ़े पूरी डिटेल्स