Posts

Showing posts from June, 2021

खो-खो के खेल में दिलाया था देश को स्वर्ण पदक, कुछ ऐसा है दिहाड़ी मजदूर के बेटे का जीवन

Image
बात जब खो-खो के खेल ही होती है तो मैं और मेरे जैसे कई लोगों को अपना बचपन जरूर याद आता है। एक समय था जब स्कूलों में यह खेल काफी ज्यादा खेला जाता था। लेकिन समय के साथ-साथ इस खेल की लोकप्रियता हमारे समाज ही नहीं बल्कि देश में काफी घटी है। इन सब के बावजूद स्टेट और नेशनल लेवल पर कई ऐसे धुरंधर खिलाड़ी है, जो आज भी इस खेल को जिंदा बनाये रखे है। उन्ही में से एक है अजय मांधरा, जिनके नाम से शायद आप अनजान होंगे। बचपन की शान रहा हमारा खो-खो का खेल जी हां अजय मांधरा खो-खो के खेल का वो खिलाड़ी है, जिसने साल 2018 में इंग्लैंड में हुए खो-खो के पहले इंटरनेशनल टूर्नामेंट में देश को गोल्ड पदक दिलवाया। इस बड़ी उपलब्धि के बावजूद अजय मांधरा को न तो सरकार की तरफ से कोई सहायता मिली और ना ही मीडिया ने उनकी उपलब्धि को जनता के सामने लाने का प्रयास किया। यही वजह है कि कभी बचपन की शान रहा खो-खो का खेल आज अपनी वही पहचान पाने को काफी संघर्ष कर रहा है। अजय मांधरा ने दिलाया था खो-खो में गोल्ड बात करें अजय मांधरा की तो वह देश के उस क्षेत्र से आते है जो लंबे समय से नक्सल प्रभावित समस्याओं से ग्रसित रहा है। ओडिशा के मालाकनग...